• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क पर कार से खतरनाक स्टंट, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में बीच सड़क पर कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है.

  • Samachaar Desk | 17 Jul 2025 08:36 PM
ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क पर कार से खतरनाक स्टंट, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर हाल ही में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को चौंका दिया. दिन-दहाड़े, तेज रफ्तार में घूमती एक कार, सड़क के बीचोंबीच स्टंट करती नजर आई, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक बाधित हुआ बल्कि राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई. हैरानी की बात ये रही कि इस खतरनाक हरकत को बाकायदा फिल्माया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाने लगी.

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या सोशल मीडिया पर लाइमलाइट पाने के चक्कर में युवा कानून और जान की कीमत भूलते जा रहे हैं? पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए तेजी से एक्शन लिया और अब इस केस में एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दूसरा अभी फरार है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बिना नंबर प्लेट की कार से किया गया स्टंट

इस वायरल वीडियो में देखा गया कि एक काली रंग की कार बिना नंबर प्लेट के तेज रफ्तार में सड़क पर 360 डिग्री घूम रही थी. इस स्टंट से वहां से गुजर रहे आम लोग और अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. इस खतरनाक करतूत का वीडियो उसके साथी ने सफेद रंग की दूसरी कार से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

Greater Noida: नॉलेज पार्क छेत्र में गाड़ी से स्टंट करता युवक , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल @noidapolice @GreaterNoidaW pic.twitter.com/G0YDq9mUQC

— The News गली (@The_News_Gali) July 17, 2025

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया क्लिप्स की मदद से पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक रितिक, निवासी दादरी को गिरफ्तार किया है. उसका एक साथी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश जारी है.

दोनों कारें जब्त, केस दर्ज

पुलिस ने जिन दोनों कारों का इस्तेमाल स्टंट और वीडियो रिकॉर्डिंग में किया गया था, उन्हें जब्त कर सीज कर दिया है. पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंट न सिर्फ कानून के खिलाफ हैं, बल्कि आम लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जनता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पुलिस को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. ट्रैफिक पुलिस और नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने तत्काल सक्रिय होकर पूरे मामले की तहकीकात की और आरोपी तक पहुंच गई.

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए की गई गैरकानूनी हरकतें भारी पड़ सकती हैं. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और एक उदाहरण भी सामने आया.

संबंधित ख़बरें
Bangalore Stampede Case

Bangalore Stampede Case: कर्नाटक सरकार ने कोहली के Viral Video और RCB पर ठहराया जिम्मेदार!

Rudraksha

सावन में रुद्राक्ष पहनना क्यों है खास? जानें कौन सा रुद्राक्ष किस रोग में है लाभकारी

iPhone Offers

iPhone लेने की जल्दी में हैं? 2 महीने रुकिए वरना झेलना पड़ेगा भारी नुकसान!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home