• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 Finale: इतने इमोशनल सलमान कभी नहीं दिखे! धर्मेंद्र की स्पेशल क्लिप ने पूरे सेट को रुला दिया

Salman Khan: Bigg Boss 19 फिनाले में धर्मेंद्र की ट्रिब्यूट क्लिप चलने पर सलमान खान भावुक होकर रो पड़े. धर्मेंद्र के पुराने वीडियो और उनकी यादों ने शो का माहौल भावनाओं से भर दिया.

  • Samachaar Desk | 08 Dec 2025 11:00 AM
Bigg Boss 19 Finale: इतने इमोशनल सलमान कभी नहीं दिखे! धर्मेंद्र की स्पेशल क्लिप ने पूरे सेट को रुला दिया

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की रात सिर्फ एक रियलिटी शो का अंत नहीं थी, बल्कि हिंदी सिनेमा के महान सुपरस्टार धर्मेंद्र को समर्पित एक भावुक पल भी थी. शो के दौरान जैसे ही धर्मेंद्र का पुराना वीडियो बड़ी स्क्रीन पर चला, माहौल अचानक भावनाओं से भर गया. हमेशा मजबूत और खुशमिजाज दिखने वाले सलमान खान अपनी आंखों में आए आंसू रोक नहीं पाए.

सलमान ने कहा, ‘मेरे बड़े भाई, मेरे पितातुल्य’

थ्रोबैक वीडियो में दिखाया गया कि कैसे सलमान सालों से धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई और पितातुल्य मानते आए हैं. वीडियो में सलमान कहते नज़र आए, “मेरे सबसे पसंदीदा हीरो… बड़े भाई… पितातुल्य… हर सीजन में वो शो में आते रहे हैं. लेकिन इस बार वो नहीं आ सके.” यह पल देखकर सलमान की आवाज भर आई और वो कुछ सेकंड तक चुप रह गए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

धर्मेंद्र की स्पेशल क्लिप ने सबको भावुक किया

फिनाले में धर्मेंद्र के बिग बॉस में बिताए पलों की एक खास वीडियो क्लिप भी दिखाई गई. इसमें धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए कहते नज़र आए— “सलमान का शो हो और धर्मेंद्र ना आए!” उन्होंने अगले सीजन में वापसी का वादा भी किया था, लेकिन वो निभा नहीं सके. संजोग यह भी रहा कि 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन होता है.

Only #SalmanKhan could have given such a heartfelt tribute to his favourite #Dharmendra ji ????
pic.twitter.com/LX47ZCktXT

— Navneet Mundhra (@navneet_mundhra) December 7, 2025

सलमान बोले— “धर्मेंद्र जैसा इंसान कोई नहीं”

वीडियो खत्म होते ही सलमान रो पड़े. उन्होंने भारी आवाज में कहा, “जब आप लोग घर के अंदर थे… हमने धर्मेंद्र जी को खो दिया. उनसे बेहतर इंसान कोई नहीं है. उन्होंने 60 साल इंडस्ट्री को दिए, दिल खोलकर जिंदगी जी, और हमेशा अच्छा काम किया.” सलमान ने आगे कहा कि धर्मेंद्र ने हर तरह का रोल किया, कॉमेडी, एक्शन, इमोशन और ड्रामा और हर किरदार में लोगों का दिल जीता.

“मेरे लिए सिर्फ धरम जी हीरो हैं”

सलमान ने कहा, मैंने अपने करियर में सिर्फ धरम जी को फॉलो किया है. मेरे लिए कोई और अभिनेता नहीं है. वो मासूम चेहरे के साथ हीमैन की बॉडी लेकर आए थे. उनकी पर्सनालिटी आखिरी दिन तक वैसी ही रही. लव यू धरम जी… हम आपको हमेशा मिस करेंगे.” उनके ये शब्द सुनकर फाइनलिस्ट गौरव, फरहाना और प्रणित भी भावुक हो गए.

अस्पताल से श्मशान घाट तक… सलमान हर पल साथ

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक फैल गया था. 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. बीमारी के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई सितारे मिलने पहुंचे.

सलमान भी अस्पताल गए और अंतिम संस्कार के दिन वे श्मशान घाट पर मौजूद रहे. यह सलमान और धर्मेंद्र के गहरे रिश्ते की मिसाल थी.

संबंधित ख़बरें
gaurav khanna

Bigg Boss 19 क्या सच में गौरव खन्ना हैं बिग बॉस 19 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट, जानें उनकी नेच वर्थ?

bigg boss 19

Bigg Boss 19: पवन सिंह को धमकी मिलने के बावजूद क्या करेंगे सलमान के साथ स्टेज शेयर?

sip

पहली बार SIP शुरू कर रहे हैं? जानें कैसे सही फंड चुनें और निवेश से बढ़ाएं अपनी संपत्ति

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home