• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Laughter Chef 3 में धमाल… पवन सिंह, तेजस्वी प्रकाश और कपिल शर्मा ने audience को किया लोटपोट!

Laughter Chef 3 के नए एपिसोड में पवन सिंह ने अपनी देसी कॉमेडी और तेजस्वी प्रकाश संग फ्लर्ट से धमाल मचा दिया. कृष्णा अभिषेक ने उनसे मजेदार तरीके से काम करवाया, जबकि कपिल शर्मा अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंचे और शो में तगड़ा ह्यूमर जोड़ दिया.

  • Samachaar Desk | 08 Dec 2025 01:41 PM
Laughter Chef 3 में धमाल… पवन सिंह, तेजस्वी प्रकाश और कपिल शर्मा ने audience को किया लोटपोट!

लाफ्टर शेफ 3 इस समय टीवी का सबसे हिट कॉमेडी रियलिटी शो बन चुका है. शुरुआत से ही शो ने टीआरपी लिस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और अब यह टॉप 3 में जगह बना चुका है. फैंस पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो को भरपूर प्यार दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर शो के नए प्रोमो ने धमाल मचा दिया है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह, टीवी दिवा तेजस्वी प्रकाश, और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी जबरदस्त मौजूदगी से शो में मज़ा दोगुना करते दिखाई देंगे.

पवन सिंह का तेजस्वी प्रकाश के लिए मजेदार फ्लर्ट

शो के वायरल प्रोमो में सबसे ज्यादा चर्चा पवन सिंह की एंट्री को लेकर है. प्रोमो में दिखाया गया कि पवन सिंह और तेजस्वी प्रकाश एक साथ काम कर रहे होते हैं. तेजस्वी मजाक में कहती हैं, “इस शो में जितने गेस्ट आए, उनमें सबसे बेस्ट आप हो.” यह सुनते ही पवन सिंह भी अपने स्टाइल में जवाब देते हैं, “ऐसे मत बोलो नहीं तो हम जान दे देंगे.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस पर करण कुंद्रा तुरंत मज़ाक में कहते हैं, “जान देनी ही पड़ेगी, थोड़ी देर और रुकोगे तो.” इसके बाद भी पवन सिंह फ्लर्टिंग मोड में ही रहते हैं और कहते हैं कि ऐसी बातों के लिए जान चली भी जाए तो कोई दिक्कत नहीं. उनका यह देसी अंदाज़ देखते ही दर्शक जोर-जोर से हंस पड़ते हैं.

Pawan Kumar Singh in lc #TejasswiPrakash #TejRan#LaughterChefs3 pic.twitter.com/kKTkXlVw4n

— tej_adore (@ratalounce1) December 7, 2025

कृष्णा अभिषेक ने पवन सिंह को लगाया किचन में

लाफ्टर शेफ का असली मज़ा तब आता है जब सेलेब्रिटी मेहमानों को किचन में उलझा दिया जाता है. इस बार कृष्णा अभिषेक पवन सिंह के पास जाकर बड़ी मासूमियत से कहते हैं, “भैया, मैं सब कर लूंगा, पर प्याज काटना नहीं आता.” पवन सिंह तुरंत कहते हैं, “प्याज मैं काट दूंगा.” तभी कश्मीरा शाह बीच में कहती हैं, “ये ऐसे ही छोड़कर भाग जाता है.”

इस पर पवन सिंह हंसते हुए बोल उठते हैं, “अपना काम छोड़कर हमारा दे दिया! हमको काम पर लगा दिया! ऐसा चोखा खिला दूंगा कि तीन तक बाथरूम से बाहर नहीं निकलेंगे.” कृष्णा तुरंत मजाक में कहते हैं, “भैया, हमारे स्टार हैं, थोड़ा संभालकर.” यह पूरा सीक्वेंस लोगों को हंसते-हंसते दोहरा कर देता है.

कपिल शर्मा की एंट्री ने शो में बढ़ाया तड़का

शो के अपकमिंग एपिसोड में कपिल शर्मा भी नजर आने वाले हैं. वह अपनी अपकमिंग फिल्म “किस किस को प्यार करूं 2” को प्रमोट करने आए हैं. प्रोमो में कपिल अपनी सिग्नेचर कॉमेडी स्टाइल से सेट पर आते ही सबकी हवा निकाल देते हैं.

उनके तगड़े पंच, मजेदार एक्सप्रेशन और कुकिंग सेटअप में किए गए फनी एक्सपेरिमेंट्स दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं. सोशल मीडिया पर प्रोमो लगातार वायरल हो रहा है और लोग कपिल को फिर से फुल कॉमिक फॉर्म में देखकर एक्साइटेड हैं.

पवन सिंह की देसी कॉमेडी, तेजस्वी-करण की नोकझोंक और कपिल शर्मा की धमाकेदार एंट्री तीनों मिलकर Laughter Chef 3 के आने वाले एपिसोड को सुपरहिट बनाने वाले हैं. शो की बढ़ती टीआरपी और वायरल प्रोमो देखकर साफ है कि दर्शकों का मनोरंजन इस बार डबल, ट्रिपल नहीं बल्कि “ओवरलोडेड कॉमेडी” के साथ होने वाला है.

संबंधित ख़बरें
sip

पहली बार SIP शुरू कर रहे हैं? जानें कैसे सही फंड चुनें और निवेश से बढ़ाएं अपनी संपत्ति

Dharmendra Salman

Bigg Boss 19 Finale: इतने इमोशनल सलमान कभी नहीं दिखे! धर्मेंद्र की स्पेशल क्लिप ने पूरे सेट को रुला दिया

Indigo Crisis

इंडिगो अब भी बड़ा सिरदर्द… दिल्ली और मुंबई से कई फ्लाइट्स कैंसिल, DGCA ने कारण बताओ नोटिस जारी किया!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home