• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन की सड़कों पर स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान भारतीय मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानी गुंडों से तिरंगा छीने जाने की कोशिश नाकाम कर दी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

  • Samachaar Desk | 19 Aug 2025 01:15 PM
लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

ब्रिटेन की राजधानी लंदन एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के समर्थकों के बीच टकराव का गवाह बना. इस बार मामला स्वतंत्रता दिवस के जश्न से जुड़ा हुआ है. लंदन की सड़कों पर भारतीय समुदाय के लोग भारत का तिरंगा लहराकर आजादी का उत्सव मना रहे थे. तभी कुछ पाकिस्तान समर्थक वहां पहुंच गए और भारतीयों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी.

भारतीय लड़कियों से बदसलूकी, मिला करारा जवाब

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तानियों ने भारतीय मुस्लिम लड़कियों से तिरंगा छीनने की कोशिश की और उन्हें परेशान किया. लेकिन लड़कियों ने हार नहीं मानी और डटकर मुकाबला किया. उन्होंने न केवल झंडा बचाया बल्कि जोरदार तरीके से “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाकर पाकिस्तान समर्थकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. यह नजारा देख आसपास खड़े भारतीय भी जोश में आ गए और लड़कियों का समर्थन करने लगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया पर बहादुरी की तारीफ

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इन बहादुर लड़कियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने लंदन की सड़कों पर पाकिस्तान समर्थकों के सामने निडरता से खड़े होकर तिरंगे का मान रखा. कई यूजर्स ने कहा कि यह घटना भारतीय युवाओं के हौसले और देशभक्ति की झलक दिखाती है.

⚡ UK: Pakistani goons harass Indian Muslim girls on the streets of London during India's Independence Day celebrations pic.twitter.com/QDDxArDinQ

— OSINT Updates (@OsintUpdates) August 18, 2025

लंदन में पहले भी हो चुके हैं टकराव

यह पहली बार नहीं है जब लंदन की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान के समर्थक आमने-सामने आए हों. पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के समय भी दोनों देशों के नागरिक लंदन में प्रदर्शन के दौरान भिड़ चुके हैं. उस समय भी पुलिस को हालात संभालने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा था.

आजादी का जश्न और टकराव की वजह

गौरतलब है कि पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को और भारत 15 अगस्त को मनाता है. ऐसे में दोनों देशों के समर्थक अक्सर लंदन जैसे शहरों में इकट्ठा होकर अपने-अपने झंडे लहराते हैं. लेकिन कई बार यह उत्सव आपसी झड़प में बदल जाता है. इस बार भी पाकिस्तान समर्थकों की हरकतों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय मुस्लिम लड़कियों की बहादुरी ने उन्हें करारा जवाब दिया.

संबंधित ख़बरें
Rice

सफेद चावल खाएं बिना शुगर बढ़ाए और वजन बढ़ने का डर खत्म, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया ये आसान तरीका!

Google Event 2025

Google Event 2025: Pixel 10, Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a के साथ नए गैजेट्स का धमाका

Viral Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home