• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच सीट के लिए जमकर हाथापाई हुई। बाल खींचते-खींचते सीट पर गिर गईं, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल।

  • Saurabh | 24 Aug 2025 04:22 PM
दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो का नाम आते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में सफर की आसानी और भीड़-भाड़ वाली कोचेज की तस्वीर उभरती है। लेकिन अब यह सिर्फ सफर का साधन नहीं रह गया है, बल्कि लोगों के लिए फ्री एंटरटेनमेंट का हब भी बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर मेट्रो से जुड़े अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं, कहीं कोई प्रैंक करता दिख जाता है, कहीं कपल्स रोमांस करते दिखते हैं, तो कभी अचानक शुरू हो जाती है हाथापाई। अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

यह ताजा वायरल वीडियो दो महिलाओं की भिड़ंत का है। दोनों महिलाएं मेट्रो की एक खाली सीट को लेकर इस कदर आपस में उलझ गईं कि नजारा किसी मल्ल युद्ध से कम नहीं लग रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचते हुए सीट पर गिर गईं और फिर वहीं गुत्थम-गुत्थी शुरू हो गई। एक महिला सीट पर लेटी दिखती है जबकि दूसरी उसके ऊपर गुस्से से चढ़कर बाल नोचती नजर आती है। आसपास बैठे लोग हैरान होकर तमाशा देख रहे हैं और किसी यात्री ने इस पूरे ड्रामे को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वीडियो में खास बात यह है कि डिब्बा पूरी तरह से भरा नहीं था। मतलब सीट खाली थीं, लेकिन फिर भी दोनों महिलाओं को उसी एक सीट पर अपना हक जमाना था। यही वजह है कि लड़ाई और भी ज्यादा मजेदार और चौंकाने वाली लगती है। यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे "घर के कलेश की लाइव स्ट्रीमिंग" कहा तो किसी ने इसे दिल्ली मेट्रो का नया "एंटरटेनमेंट पैकेज" करार दिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह झगड़ा किस मेट्रो लाइन में हुआ। लेकिन जिस अंदाज में दोनों महिलाएं भिड़ीं, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यह सीन बॉलीवुड की किसी एक्शन फिल्म से कम नहीं था। एक तरफ दिल्ली मेट्रो लोगों की जिंदगी आसान बना रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके डिब्बों में आए दिन ऐसे "दे दनादन" वीडियो सामने आ रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट का मसाला बन जाते हैं।

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Premiere: नए ट्विस्ट, पॉलिटिकल थीम और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ आज से शुरू होगा सफर

Nikki Dowry Death Case

निक्की मर्डर केस: दहेज का दरिंदा भागते पकड़ा, पैर में लगी गोली; बालों से घसीटा, लाइटर से जलाया था पत्नी को

Anish Dayal Singh

कौन हैं अनीश दयाल सिंह, जिन्हें बनाया गया डिप्टी NSA

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home