• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में मौसम का डबल अटैक! घना कोहरा, फिर आंधी-बारिश और 50 Km/h तूफानी हवाओं का अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 21 Jan 2026 01:45 PM
पंजाब में मौसम का डबल अटैक! घना कोहरा, फिर आंधी-बारिश और 50 Km/h तूफानी हवाओं का अलर्ट

Punjab Weathter Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. 21 जनवरी को जहां राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, वहीं आने वाले दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

बीते कुछ दिनों से लगातार निकल रही धूप के कारण कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है. दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे की परेशानी अब भी बनी हुई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5 डिग्री से अधिक है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इन जिलों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है. अमृतसर में दृश्यता घटकर 50 मीटर तक दर्ज की गई है, जबकि बठिंडा में यह 100 मीटर तक रही. ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 21 जनवरी की रात से एक नया और ज्यादा प्रभावी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. हालांकि पहले से मौजूद सिस्टम कमजोर पड़ चुका है, लेकिन ऊपरी वातावरण में बनी ट्रफ लाइन और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव तय माना जा रहा है. इसी वजह से 22 से 24 जनवरी के बीच पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

22 जनवरी को पंजाब के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 23 जनवरी को कुछ जिलों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे फसलों और कमजोर ढांचों को नुकसान होने का खतरा है.

24 जनवरी को भी उत्तर और उत्तर-पूर्वी पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. हालांकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है.

तापमान को लेकर क्या है अनुमान

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं.

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं, जबकि बारिश और तेज हवाओं के समय खुले इलाकों और बिजली के खंभों से दूर रहें. आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं, ऐसे में अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी है.

संबंधित ख़बरें
Punjab Police

पंजाब में गैंगस्टरों की उलटी गिनती शुरू! 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार, 2000 टीमें मैदान में, DGP का अल्टीमेटम

Punjab News

27 साल के अमरवीर सिंह की कनाडा में अचानक मौत, लौटने से पहले ही परिवार में छा गया मातम

Special Trains

गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी दिवस पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे चलाएगी खास ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home