• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में गैंगस्टरों की उलटी गिनती शुरू! 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार, 2000 टीमें मैदान में, DGP का अल्टीमेटम

Punjab Police: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ 72 घंटे का बड़ा अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू किया है. पूरे राज्य में 2000 पुलिस टीमें उतारी गई हैं. अभियान शुरू होते ही जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में एनकाउंटर हुए.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 21 Jan 2026 11:12 AM
पंजाब में गैंगस्टरों की उलटी गिनती शुरू! 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार, 2000 टीमें मैदान में, DGP का अल्टीमेटम

पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और सख्त अभियान शुरू कर दिया है. राज्य पुलिस ने 72 घंटे का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लॉन्च किया है, जिसका मकसद गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों और पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है. इस अभियान की घोषणा डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की.

डीजीपी ने बताया कि 20 जनवरी से पूरे पंजाब में पुलिस की करीब 2000 फील्ड टीमें एक साथ सक्रिय की गई हैं. ये टीमें गैंगस्टरों के ठिकानों, उनके करीबियों और यहां तक कि परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रही हैं. पुलिस का साफ संदेश है कि अब गैंगस्टर और उनका नेटवर्क किसी भी सूरत में बच नहीं पाएगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हेल्पलाइन जारी, युवाओं को आखिरी चेतावनी

पंजाब पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 भी जारी किया है. डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जो युवा गलत रास्ते पर चले गए हैं, उनके पास अब भी आखिरी मौका है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “अब पंजाब पुलिस किसी को नहीं छोड़ेगी. पंजाब को गैंगस्टर फ्री बनाना हमारा लक्ष्य है.”

ऑपरेशन शुरू होते ही एनकाउंटर, दो गैंगस्टर घायल

ऑपरेशन प्रहार शुरू होते ही जमीनी स्तर पर असर भी दिखने लगा है. मंडी गोबिंदगढ़ और जालंधर में पुलिस के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं. मंडी गोबिंदगढ़ में हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाए जा रहे गैंगस्टर शिवा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक होमगार्ड जवान घायल हो गया. जवाबी कार्रवाई में शिवा को गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया.

वहीं जालंधर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो संदिग्धों में से एक करण घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात के तार यूके और फिलीपींस से जुड़े हुए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय गैंग नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं.

विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भी नहीं मिलेगी राहत

डीजीपी गौरव यादव ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर खुद को सुरक्षित न समझें. कानून की पकड़ से कोई भी बाहर नहीं है और ऐसे अपराधियों को भारत वापस लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी गैंगस्टर के परिवार का कोई सदस्य अपराध में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.

पुलिस के लिए रिवार्ड पॉलिसी, 10 करोड़ तक इनाम

गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए पंजाब सरकार ने रिवार्ड पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी है. इस नीति के तहत कुल 10 करोड़ रुपये तक के इनाम दिए जा सकेंगे. बड़े मामलों में गिरफ्तारी, नशीले पदार्थों की बरामदगी और अपराधियों को सजा दिलाने पर पुलिस अधिकारियों और जांचकर्ताओं को नकद इनाम मिलेगा.

पंजाब पुलिस का यह अभियान साफ संकेत देता है कि अब राज्य में अपराध और गैंगस्टर संस्कृति के लिए कोई जगह नहीं बची है. आने वाले 72 घंटे पंजाब की कानून-व्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Punjab Cabinet

Punjab Cabinet: राज्य में दिखाया जाएगा ‘हमारे राम’ शो, 1000 योगा शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी

Today's Weather 21 January, 2026

Today's Weather 21 January, 2026: दिल्ली-NCR में बारिश की आहट, यूपी-बिहार में कोहरे का कहर, जानें मौसम का हाल?

Charanjit Singh Channi

दलित बयान ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल? चन्नी के समर्थन में 35 नेता, वडिंग का बड़ा मैसेज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home