• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’: मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में निर्णायक एक्शन, विदेश में बैठे अपराधियों पर भी शिकंजा

पंजाब सरकार ने राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए एक और बड़ा अभियान छेड़ दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम की शुरुआत करते हुए संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का एलान किया है.

  • Saurabh | 20 Jan 2026 08:42 PM
पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’: मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में निर्णायक एक्शन, विदेश में बैठे अपराधियों पर भी शिकंजा

नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ के बाद अब पंजाब सरकार ने राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए एक और बड़ा अभियान छेड़ दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम की शुरुआत करते हुए संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का एलान किया है.

इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने देश-विदेश में फैले गैंगस्टर नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने साफ किया है कि यह लड़ाई केवल अपराधियों तक सीमित नहीं, बल्कि उनके फाइनेंस, हथियार सप्लाई, ठिकानों और कम्युनिकेशन सिस्टम तक चलेगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

‘ऑपरेशन प्रहार’: 72 घंटे में 2000 टीमों की ताबड़तोड़ रेड

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 12,000 पुलिसकर्मियों की 2000 टीमों ने 60 विदेश-आधारित गैंगस्टरों से जुड़े चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई 72 घंटे तक लगातार चल रही है. उन्होंने कहा, “पंजाब में गैंगस्टरों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू है.”

विदेशी गैंगस्टरों को चेतावनी: सुरक्षित नहीं हैं आप

डीजीपी ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे खुद को सुरक्षित न समझें. उन्होंने कहा, “जो गैंगस्टर विदेशों में बैठकर पंजाब में अपराध चला रहे हैं, उन्हें जल्द ही कानून का सामना करने के लिए वापस लाया जाएगा.” पंजाब पुलिस ने ऐसे 60 गैंगस्टरों की पहचान की है, जो विदेश से अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे हैं.

एक्स्ट्राडिशन तेज करने के लिए बना नया स्पेशल सेल

गैंगस्टरों की जल्द गिरफ्तारी और भारत वापसी के लिए डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस आशीष चौधरी की अगुवाई में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (OFTEC) की स्थापना की गई है. इन 60 में से 23 गैंगस्टरों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुके हैं, जबकि बाकी 37 पर तीन महीने के भीतर RCN जारी किए जाएंगे.

गुमराह युवाओं से अपील, चेतावनी भी

डीजीपी गौरव यादव ने युवाओं से अपराध का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए कहा, “थोड़े पैसों के लालच में विदेश में बैठे गैंगस्टरों के बहकावे में न आएं. जो खुद विदेश में छिपे हैं, वे आपके हितैषी नहीं हो सकते.” उन्होंने चेताया कि अपराध न छोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन लॉन्च, 10 लाख तक इनाम

पंजाब पुलिस ने एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 भी लॉन्च किया है, जहां आम लोग गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं. डीजीपी ने कहा कि सूचना के आधार पर गिरफ्तारी होने पर 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा.

संबंधित ख़बरें
chatgpt

भारत में बिना सब्सक्रिप्शन वालों को भी मुफ्त में मिल रहा ChatGPT Plus, जानें खासियत

pakistan

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को लेकर दिया बयान, टी20 वर्ल्ड कप पर कही ऐसी बात

सीमा पट्टी के किसानों को बड़ी राहत: बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस शिफ्ट करने पर केंद्र की सहमति, भगवंत मान का एलान

सीमा पट्टी के किसानों को बड़ी राहत: बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस शिफ्ट करने पर केंद्र की सहमति, भगवंत मान का एलान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home