• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Panchayat Season 5 Release: पंचायत सीजन 5 को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब तक आ सकता है नया सीजन

Panchayat Season 5 Release: ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं. फुलेरा की राजनीति, सचिव जी की उलझनें और गांव की सादगी एक बार फिर लौट सकती है. नया सीजन 2026 के मध्य तक आने की उम्मीद है.

  • Samachaar Desk | 21 Jan 2026 03:23 PM
Panchayat Season 5 Release:  पंचायत सीजन 5 को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब तक आ सकता है नया सीजन

Panchayat Season 5 Release: अगर आपको फुलेरा गांव की याद आ रही हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. चर्चाओं के मुताबिक ‘पंचायत सीजन 5’ पर काम चल रहा है और ये सीजन साल 2026 के मध्य तक दर्शकों के सामने आ सकता है. इस खबर ने शो के चाहने वालों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

सीजन 4 को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और पूरी टीम ने एक बार फिर गांव की जिंदगी को बेहद सच्चे अंदाज में पेश किया. यही वजह है कि लोग अब अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

धीमी रफ्तार, लेकिन गहरी कहानी

‘पंचायत’ बाकी वेब सीरीज से अलग है. इसके हर सीजन के बीच अच्छा-खासा समय रखा जाता है. पहला सीजन 2020 में आया, दूसरा 2022 में और तीसरा 2024 में. सीजन 4 साल 2025 में रिलीज हुआ. इस दूरी की वजह से कहानी को समझने और उससे जुड़ने का वक्त मिल जाता है.

देश ही नहीं, विदेशों में भी पसंद

इस सीरीज को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी देखा गया. बताया गया कि सीजन 4 को रिलीज के पहले हफ्ते में ही कई देशों में दर्शकों ने देखा. इससे साफ है कि फुलेरा की कहानी सीमाओं से बाहर भी लोगों को छू रही है.

‘पंचायत’ की टीम अक्सर इस बात को मानती रही है कि ये शो उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर है. शो ग्रामीण जीवन की सादगी, रिश्तों और इंसानी भावनाओं को बिना बनावट के दिखाता है.

सीजन 5 को लेकर क्या कहा कलाकारों ने

रिंकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सांविका ने पहले बताया था कि सीजन 5 की कहानी पर काम शुरू हो चुका है. शूटिंग इस साल के आखिर या अगले साल शुरू हो सकती है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो नया सीजन मई या जून 2026 तक आ सकता है.

सीजन 5 में क्या हो सकता है नया

सीजन 4 के अंत में फुलेरा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला. क्रांति देवी के प्रधान बनने से गांव की सियासत नया मोड़ ले सकती है. साथ ही सचिव जी की निजी उलझनें और गांव के छोटे-बड़े मसले कहानी को आगे बढ़ाएंगे.

संबंधित ख़बरें
Punjab Weather

पंजाब में मौसम का डबल अटैक! घना कोहरा, फिर आंधी-बारिश और 50 Km/h तूफानी हवाओं का अलर्ट

fraud

सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गए खाते के सारे पैसे! नोएडा में क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड के नाम पर युवक से बड़ी ऑनलाइन ठगी

ludhiana habowal minor girl kidnapped neighbour arrested police rescue punjab crime

पड़ोसी निकला हैवान! नाबालिग को घर में बंधक बनाकर की दरिंदगी, मोहल्ले के हंगामे के बाद पुलिस ने बचाई जान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home