• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद: घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में दोषी

पूर्व जेडीएस सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को घरेलू सहायिका से बलात्कार के मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

  • Saurabh | 02 Aug 2025 05:47 PM
पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद: घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में दोषी

पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एक घरेलू सहायिका से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह सजा बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने दी, जो सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई करती है। यह मामला 2021 का है, जब 48 वर्षीय महिला प्रज्वल रेवन्ना के फार्महाउस और फिर उनके बेंगलुरु स्थित घर में काम करती थी। उसी दौरान दो बार उसके साथ बलात्कार हुआ। रेवन्ना ने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था।

यह मामला चार बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में से पहला है, जिसमें फैसला आया है। अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 10 लाख रुपये जुर्माने का आदेश भी दिया है। सुनवाई के दौरान प्रज्वल ने खुद को निर्दोष बताया और कम सजा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में तेज़ी से आगे बढ़ने की सज़ा मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि कोई भी महिला खुद से शिकायत लेकर नहीं आई थी, बल्कि चुनाव से ठीक पहले उन्हें उकसाया गया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस केस में SIT ने लंबी जांच के बाद 113 गवाहों के बयान और 1,632 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया। अदालत ने पीड़िता की गवाही के साथ-साथ डिजिटल सबूत, डीएनए रिपोर्ट और कपड़ों की फॉरेंसिक जांच को भी अहम माना।

रेवन्ना पर IPC की कई धाराओं के तहत केस दर्ज है, जिनमें बलात्कार, यौन शोषण, धमकी देना, सबूत मिटाना और गोपनीयता का उल्लंघन शामिल है। SIT के मुताबिक प्रज्वल के खिलाफ ऐसे चार केस दर्ज हैं।

प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. देवेगौड़ा के पोते हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब चुनाव से पहले अश्लील वीडियो वाली एक पेन ड्राइव सामने आई। इसके बाद प्रज्वल को पिछले साल जर्मनी से लौटने पर गिरफ्तार कर लिया गया। वे हासन लोकसभा सीट से चुनाव हार गए और जेडीएस ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

संबंधित ख़बरें
Tejashwi

तेजस्वी यादव का आरोप: मतदाता सूची से मेरा नाम गायब, चुनाव आयोग ने किया खंडन

जातीय उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही: अनुसूचित जाति आयोग ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर और एसएसपी मोहाली को किया तलब

जातीय उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही: अनुसूचित जाति आयोग ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर और एसएसपी मोहाली को किया तलब

 transfers

पंजाब सरकार ने तबादलों की आखिरी तारीख बढ़ाई: अब 20 अगस्त तक हो सकेंगे सामान्य ट्रांसफर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home