• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

जातीय उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही: अनुसूचित जाति आयोग ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर और एसएसपी मोहाली को किया तलब

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने दो अलग-अलग जातीय उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही बरतने पर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी साहिबजादा अजीत सिंह नगर हरमनदीप सिंह हंस को 4 अगस्त 2025 को व्यक्तिगत रूप से आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया है।

  • Saurabh | 02 Aug 2025 04:47 PM
जातीय उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही: अनुसूचित जाति आयोग ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर और एसएसपी मोहाली को किया तलब

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने दो बड़े पुलिस अधिकारियों अमृतसर के पुलिस कमिश्नर और एसएसपी, साहिबजादा अजीत सिंह नगर – को एक मामले की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से हाज़िर होने और रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।

पहला मामला मोहाली की डॉ. संदीप कौर से जुड़ा है, जो फिजिकल/ऑडियो फॉरेंसिक साइंस लैब में सहायक निदेशक हैं। उन्होंने 20 जनवरी 2025 को आयोग को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके ऑफिस प्रमुख अश्विनी कालिया ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। डॉ. कौर का कहना है कि इस गंभीर आरोप की सिफारिश जिला अटॉर्नी ने एफआईआर के लिए की थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त 2025 को तय की गई है। आयोग के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने आदेश दिया है कि एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस इस दिन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जांच की पूरी रिपोर्ट पेश करें।

दूसरा मामला अमृतसर की परमिंदर कौर नाम की महिला से जुड़ा है। उन्होंने आयोग को शिकायत दी कि एक व्यक्ति उन्हें रोज़ जातिसूचक गालियां देता है, जब वे काम पर जाती हैं तो उनके साथ अश्लील बातें करता है और छिपकर वीडियो भी बनाता है। यह शिकायत 17 मार्च 2025 को दर्ज की गई थी।

इस मामले में भी आयोग ने ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन से जांच करवाई थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को भी 4 अगस्त 2025 को आयोग के समक्ष पेश होकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

संबंधित ख़बरें
Pm Modi

प्रधानमंत्री मोदी का जवाब: 'भारत डूबा नहीं, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है'

Bikram Majithia

बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी: कोर्ट ने भेजा 14 दिन की जेल

Tejashwi

तेजस्वी यादव का आरोप: मतदाता सूची से मेरा नाम गायब, चुनाव आयोग ने किया खंडन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home