• Friday, May 01, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

बारिश की तबाही, उत्तराखंड में तेज बहाव में बही कार, Video देख कांप उठेगा दिल

Viral Video: उत्तराखंड के विकासनगर में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. इसी दौरान एक कार तेज बहाव में बह गई, लेकिन गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने चालक को समय रहते बचा लिया.

  • Samachaar Desk | 16 Jul 2025 06:45 PM
बारिश की तबाही, उत्तराखंड में तेज बहाव में बही कार, Video देख कांप उठेगा दिल

उत्तराखंड में इस वक्त भारी बारिश आफत बनकर टूट पड़ी है. पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. नदियों और नालों का जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ चुका है, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बंद और लोगों का जीवन संकट में नजर आ रहा है.

विकासनगर से वायरल हुआ डरावना वीडियो

इसी बीच देहरादून के विकासनगर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हिला कर रख दिया है. वायरल वीडियो में एक कार तेज बहाव में तिनके की तरह बहती नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार, इलाके में हो रही भारी बारिश के कारण एक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कटा पत्थर के पास बरसाती नाले में चालक समेत बह गई कार। तेज बरसात के बाद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में कटापत्थर के पास हुई घटना। नरो खाले का रौद्र रूप।गनीमत रही कि खाले से नीचे गिरते ही कार अटक गई और स्थानीय लोगों ने कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।#dehradun #vikasnagar… pic.twitter.com/CpJeZUgUHk

— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) July 15, 2025

तेज धारा ने कार को लिया चपेट में

एक व्यक्ति अपनी कार लेकर बहाव वाले रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था. लेकिन जैसे ही कार नदी के बहाव में पहुंची, तेज धारा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. कार बेकाबू होकर पानी के साथ बहने लगी और देखते ही देखते पूरी तरह डूबने लगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पानी में इधर-उधर टकराती रही.

स्थानीय लोगों ने बचाई चालक की जान

हादसे के वक्त आसपास खड़े लोग यह दृश्य देखकर दहशत में आ गए. कई लोगों ने तुरंत एकजुट होकर चालक को बचाने की कोशिश शुरू कर दी. राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते चालक को कार से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

प्रशासन ने की अपील

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग इसे देख सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. प्रशासन और पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में उफनती नदियों और नालों को पार करने की गलती न करें. एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.

बारिश के मौसम में हर कदम फूंक-फूंक कर रखने की जरूरत है. बहाव भरे रास्तों पर जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित रास्ता चुनना ही समझदारी है. स्थानीय प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है.

संबंधित ख़बरें
bhagwant mann

पहले सरकारें करती थीं ड्रग्स की डीलिंग! पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा आरोप

फौजा सिंह

मीडिया से पता चला की मैंने 114 वर्षीय फौजा सिंह का मारा है, 30 घंटे में NRI गिरफ्तार; कार भी बरामद

नर्स निमिषा प्रिया

अपराध के लिए माफी क्या... निमिषा प्रिया द्वारा मारे गए यमनी व्यक्ति के भाई ने क्या- क्या कहा?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home