• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

दीए जलाना पैसे की बर्बादी… — अखिलेश यादव के बयान से मचा बवाल, बीजेपी बोली, ‘हिन्दू आस्था का अपमान!’

अखिलेश यादव के दिवाली पर दीये और मोमबत्ती न जलाने के बयान ने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया. बीजेपी नेताओं ने उनकी टिप्पणी को हिंदू आस्था का अपमान करार दिया.

  • Samachaar Desk | 19 Oct 2025 04:17 PM
दीए जलाना पैसे की बर्बादी… — अखिलेश यादव के बयान से मचा बवाल, बीजेपी बोली, ‘हिन्दू आस्था का अपमान!’

दिवाली के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा था कि “पूरी दुनिया में क्रिसमस पर शहर रोशनी से जगमगाते हैं, हमें उनसे सीखना चाहिए. दीए और मोमबत्तियों पर पैसा खर्च करने का क्या मतलब? सरकार को हटाना चाहिए, हम और सुंदर लाइट्स लगाएंगे.” इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने अखिलेश पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है.

मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा, “दिवाली खुशियों और प्रकाश का त्योहार है, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है. ऐसे बयान देना उनकी राजनीतिक हताशा और मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जय आलोक ने कसा तंज

बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने तीखा तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश यादव बहुत जल्दी ‘गैंडियो की तरह ईसाई’ बनने जा रहे हैं. प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण को कोई आपत्ति नहीं, फिर इन्हें क्यों परेशानी है? हिंदू धर्म पर बोझ बहुत बढ़ गया है.” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है.

अमित मालवीय ने कहा — “संवेदनहीन बयान”

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अखिलेश के बयान को एक्स (Twitter) पर रीपोस्ट करते हुए लिखा, “यह न केवल चौंकाने वाला बल्कि हमारे त्योहारों के प्रति असंवेदनशील रवैया दिखाता है.” उन्होंने आगे कहा, “दिवाली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. दीए और मोमबत्तियां हमारी परंपरा और श्रद्धा का हिस्सा हैं. इन्हें ‘पैसे की बर्बादी’ कहना हिन्दू आस्था का अपमान है.”

“एंटनी या अकबर कहो अखिलेश को” — विश्वास सारंग

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “अखिलेश यादव जैसा व्यक्ति ऐसा कैसे कह सकता है? उन्हें एंटनी या अकबर कहना चाहिए. दिवाली की पूजा और दीये जलाने का विरोध करना किसी भी भारतीय की सोच नहीं हो सकती.”

विवाद से गरमाई सियासत

अखिलेश यादव के इस बयान ने त्योहारों और धर्म के बीच राजनीतिक बहस को फिर हवा दे दी है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि सपा प्रमुख के बयान से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है, जबकि सपा समर्थक इसे गलत ढंग से पेश किया गया बयान बता रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Diwali Sweets 2025

दिवाली पर मिठाइयों में फंस सकते हैं आप! मिनटों में पहचानें नकली खोया, वरना सेहत पर पड़ेगा भारी असर!

Diwali 2025

Diwali 2025: जानें क्यों रात में खुले रहते हैं घर के दरवाजे, माता लक्ष्मी के चमत्कार से बदल गया था बुजुर्ग का घर!

Gaza Attack

ट्रंप के सीजफायर के बाद फिर भड़की जंग! इजरायल ने गाजा पर बरसाए बम, रातभर दहशत में रहा राफा इलाका!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home