• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

ट्रंप के सीजफायर के बाद फिर भड़की जंग! इजरायल ने गाजा पर बरसाए बम, रातभर दहशत में रहा राफा इलाका!

Israel Gaza war 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर प्रयास के बाद भी इजरायल और हमास के बीच जंग फिर शुरू हो गई है. इजरायली सेना ने गाजा के राफा इलाके में एयरस्ट्राइक की, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई.

  • Samachaar Desk | 19 Oct 2025 03:38 PM
ट्रंप के सीजफायर के बाद फिर भड़की जंग! इजरायल ने गाजा पर बरसाए बम, रातभर दहशत में रहा राफा इलाका!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा में सीजफायर कराने की कोशिश के बाद भी इजरायल और हमास के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को इजरायली सेना (IDF) ने गाजा के राफा क्षेत्र में एयरस्ट्राइक की है. हालांकि, अभी तक इजरायल की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

अमेरिका की मध्यस्थता के बावजूद नहीं थमा विवाद

अमेरिका ने हाल ही में दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की घोषणा कराई थी, लेकिन यह शांति ज्यादा देर टिक नहीं पाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने हमास पर गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी नागरिकों पर हमले की नई योजना बनाने का आरोप लगाया है. इसके बाद से इजरायल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राफा में इजरायल का हवाई हमला

इजरायली न्यूज चैनल चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, IDF ने यह हमला राफा इलाके में किया, जहां हाल ही में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई थी. बताया जा रहा है कि यह एयरस्ट्राइक हमास की उस कार्रवाई का जवाब थी, जिसमें आतंकियों ने इजरायली सेना पर गोलीबारी की थी.

आतंकियों ने सुरंग से किया था हमला

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने जानकारी दी कि शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को राफा के पास एक सुरंग से कई आतंकी बाहर आए और उन्होंने इजरायली सैनिकों पर फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, इस हमले में किसी भी सैनिक को चोट नहीं पहुंची. IDF का दावा है कि यह हमला इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरा था, इसलिए जवाबी कार्रवाई करना जरूरी था.

बढ़ते तनाव से बढ़ी चिंता

इजरायल और हमास के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव ने एक बार फिर मध्य-पूर्व में अस्थिरता बढ़ा दी है. अमेरिका की मध्यस्थता के बाद उम्मीद थी कि दोनों पक्षों में शांति बहाल होगी, लेकिन अब फिर से हवाई हमलों और जवाबी फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं.

गाजा में हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द ही कूटनीतिक बातचीत शुरू नहीं हुई, तो यह संघर्ष फिर बड़े युद्ध का रूप ले सकता है. ऐसे में दुनिया की नजरें अब एक बार फिर अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर हैं कि वे इस तनाव को कैसे कम करते हैं.

संबंधित ख़बरें
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने साधा निशाना! 54 साल बाद खुला मथुरा का बांके बिहारी मंदिर खजाना, BJP पर सवाल उठाए

Diwali Sweets 2025

दिवाली पर मिठाइयों में फंस सकते हैं आप! मिनटों में पहचानें नकली खोया, वरना सेहत पर पड़ेगा भारी असर!

Diwali 2025

Diwali 2025: जानें क्यों रात में खुले रहते हैं घर के दरवाजे, माता लक्ष्मी के चमत्कार से बदल गया था बुजुर्ग का घर!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home