• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

अपराध के लिए माफी क्या... निमिषा प्रिया द्वारा मारे गए यमनी व्यक्ति के भाई ने क्या- क्या कहा?

यमन में सजा काट रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को लेकर राहत की खबर आई है, लेकिन मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है.

  • Golu Dwivedi | 16 Jul 2025 01:42 PM
अपराध के लिए माफी क्या... निमिषा प्रिया द्वारा मारे गए यमनी व्यक्ति के भाई ने क्या- क्या कहा?

यमन में सजा काट रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को लेकर राहत की खबर आई है, लेकिन मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है. 2017 में तलाल अब्दो मेहदी की हत्या के आरोप में सजा-ए-मौत झेल रहीं निमिषा को, फिलहाल, फांसी से राहत मिल गई है, लेकिन पीड़ित के भाई अब्दुलफत्ताह मेहदी ने साफ कर दिया है कि 'माफी का कोई सवाल ही नहीं उठता, हत्यारी को फांसी दी जानी चाहिए.'

भारतीय सरकार की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किए गए हैं, जिनमें धार्मिक, कूटनीतिक और वित्तीय हस्तक्षेप भी शामिल हैं. लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती पीड़ित परिवार को समझाना और ‘ब्लड मनी’ (रक्तपात्र धन) के बदले क्षमा प्राप्त करना है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पीड़ित परिवार नाराज़, भारतीय मीडिया पर भी उठाए सवाल

अब्दुलफत्ताह मेहदी ने भारतीय मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कहा, भारतीय मीडिया सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रहा है, जिससे दोषी को पीड़ित के रूप में दिखाया जा रहा है. उन्होंने यह भी दोहराया कि उनके परिवार के लिए यह मामला व्यक्तिगत और भावनात्मक है, इसलिए किसी भी प्रकार की क्षमा की उम्मीद न की जाए.

लंबी बातचीत के बाद टली फांसी

निमिषा प्रिया की फांसी बुधवार को होने वाली थी, लेकिन भारतीय सरकार, सऊदी अरब में मौजूद एजेंसियों, और धार्मिक नेताओं की मध्यस्थता से फिलहाल इसे रोक दिया गया है. खासकर कांथापुरम ए.पी. अबूबक्कर मुसलियार की पहल और येमेन के शूरा काउंसिल के एक सदस्य से उनके संबंधों के चलते बातचीत आगे बढ़ी.

सीपीआई-एम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने बुधवार सुबह मुसलियार से मुलाकात की और कहा, मुसलियार ने मुझे बताया कि फांसी को रोका गया है और आगे बातचीत जारी है. अब पूरा मामला ब्लड मनी (रक्तपात्र धन) पर केंद्रित हो गया है, जो शरिया कानून के तहत माफी पाने का एक वैकल्पिक रास्ता है। परिवार यदि ब्लड मनी स्वीकार करता है, तो निमिषा को क्षमा मिल सकती है. इस बीच केरल के बिलियनेयर एम.ए. यूसुफ अली ने ब्लड मनी की रकम जुटाने में सहयोग देने की इच्छा जताई है.

क्या है पूरा मामला?

2008 में निमिषा प्रिया अपने परिवार का सहयोग करने के लिए येमेन गई थीं और वहां एक क्लिनिक शुरू किया. 2017 में अपने बिजनेस पार्टनर तलाल मेहदी से विवाद के बाद उन्होंने कथित रूप से उसे बेहोश करने के लिए सेडेटिव्स दिए, जिससे उसकी मौत हो गई. वह भागने की कोशिश कर रही थीं लेकिन गिरफ्तार कर ली गईं. 2018 में हत्या का दोषी ठहराया गया और 2020 में फांसी की सजा सुनाई गई. 2023 में सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने सजा को बरकरार रखा, लेकिन ब्लड मनी के विकल्प को खुला छोड़ा. केरल के कई नेताओं ने राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है ताकि निमिषा की जान बचाई जा सके.

संबंधित ख़बरें
अमृतसर

लगातार तीसरे दिन अमृतसर के गोल्डन टेंपल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, डर का माहौल

bhagwant mann

पहले सरकारें करती थीं ड्रग्स की डीलिंग! पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा आरोप

फौजा सिंह

मीडिया से पता चला की मैंने 114 वर्षीय फौजा सिंह का मारा है, 30 घंटे में NRI गिरफ्तार; कार भी बरामद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home