• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पहले सरकारें करती थीं ड्रग्स की डीलिंग! पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा आरोप

पंजाब में नशे के खिलाफ छेड़े गए युद्ध 'युद्ध नशेबाज ' पर राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपनी सरकार की स्पष्ट नीति को दोहराया.

  • Golu Dwivedi | 16 Jul 2025 01:16 PM
 पहले सरकारें करती थीं ड्रग्स की डीलिंग! पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा आरोप

पंजाब में नशे के खिलाफ छेड़े गए युद्ध 'युद्ध नशेबाज ' पर राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपनी सरकार की स्पष्ट नीति को दोहराया. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाया कि वे नशे के कारोबार को बढ़ावा देती रही हैं और राजनीतिक रसूख वाले लोगों को संरक्षण देती रहीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने नशे के सप्लाई नेटवर्क को जड़ से हिलाकर रख दिया है और कई ऐसे चेहरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है जो पहले कानून से ऊपर माने जाते थे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नशे के खिलाफ सीधी कार्रवाई: बॉर्डर होंगे सील

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया कि पंजाब सरकार अब राज्य की सीमाओं को पूरी तरह सील करने की दिशा में काम कर रही है ताकि बाहरी राज्यों से ड्रग्स की आवक को रोका जा सके. इसके साथ ही युवाओं को रोजगार और आर्थिक अवसरों से जोड़ने की योजना को प्राथमिकता दी जा रही है.

'पूर्व सरकारों ने नशे के नेटवर्क को पाला'

मान ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा, 'पूर्ववर्ती सरकारों ने न केवल आंखें मूंद ली थीं बल्कि सरकारी तंत्र और गाड़ियों का इस्तेमाल ड्रग्स की तस्करी के लिए होने दिया. उन्होंने दावा किया कि प्रभावशाली लोग इस पूरे नेटवर्क का हिस्सा थे जिन्हें कानून छू भी नहीं सकता था, लेकिन अब वे जेल में हैं.

'बड़े-बड़े रसूखदार जेल में हैं'

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने ऐसे कई रसूखदार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी काली कमाई अब जांच एजेंसियों के रडार पर है. उन्होंने कहा, 'अब वह दौर खत्म हो गया है जब सत्ता के संरक्षण में ड्रग्स का धंधा फल-फूल रहा था.

'राजनीतिक विरोध के नाम पर अपराध छिपाए गए'

भगवंत मान ने अपने संबोधन में विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि कुछ राजनीतिक दल ऐसे नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं जो नशे के कारोबार में लिप्त थे. उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने पंजाब के युवाओं का भविष्य तबाह किया और अब उन्हें कोई विशेष सुविधा जेल में नहीं दी जाएगी.

'यह राजनीतिक बदला नहीं, कानून का पालन है'

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक बदले की भावना नहीं है. 'सारी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही है और अंतिम फैसला न्यायपालिका करेगी. उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए कोई समझौता नहीं होगा.

संबंधित ख़बरें
crime

चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कपल ने नवजात को खिड़की से फेंका, मौत

मुगल शासक

मुग़ल अब हीरो नहीं विलेन! Class 8 की किताब में नया पाठ- बाबर से औरंगज़ेब तक ‘क्रूर हमलावर’ बताए गए

अमृतसर

लगातार तीसरे दिन अमृतसर के गोल्डन टेंपल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, डर का माहौल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home