• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

ऑनर किलिंग की दहशत, बलूचिस्तान में नवविवाहित जोड़े को दिनदहाड़े मार डाला गया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित जोड़े को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पूरी घटना वीडियो में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

  • Samachaar Desk | 21 Jul 2025 07:37 PM
ऑनर किलिंग की दहशत, बलूचिस्तान में नवविवाहित जोड़े को दिनदहाड़े मार डाला गया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से सामने आई ऑनर किलिंग की यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि समाज में मौजूद कट्टरपंथ और पारंपरिक सोच की गहराई को भी उजागर करती है. एक नवविवाहित जोड़े को सिर्फ इसलिए दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया क्योंकि उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी.

वीडियो वायरल, देश में गुस्से की लहर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ी इलाके में एक युवती और युवक को बेहद नज़दीक से गोलियां मारी जाती हैं. युवती आखिरी बार यह कहते हुए सुनी जाती है "आओ, मुझसे सात कदम चलो, फिर मुझे गोली मारना." इसके तुरंत बाद हमलावर उन्हें गोलियों से छलनी कर देते हैं. वहां मौजूद लोग बस तमाशा देखते रहते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बलूचिस्तान के डिघारी ज़िले की घटना

यह खौफनाक वारदात बलूचिस्तान के डिघारी जिले में हुई. बताया जा रहा है कि लड़की ने कानूनी तौर पर शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता उसके परिवार को मंजूर नहीं था. कबीलाई परंपरा के चलते परिवार ने लड़की के भाई की शिकायत पर कबीलाई सरदार के जरिए हत्या का फरमान सुनाया.

This was an honor killing in Balochistan, Pakistan, which is not an act of humanity but rather resembles Israeli brutality.
This is totally against islam.
ISLAM says;
If they truly love, then there's no bond better than Nikah. pic.twitter.com/iSg0x8uKGQ

— Ukht Irum Fatima (@Irum_Fatimaa) July 20, 2025

कौन थे पीड़ित?

मारे गए नवविवाहित जोड़े की पहचान बानो बीबी और अहसान उल्लाह के रूप में हुई है. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी. बताया जाता है कि इस हत्या की जानकारी परिवार की ओर से पुलिस को नहीं दी गई. पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से इस क्रूरता का पता चला.

गिरफ्तारी और सरकार की प्रतिक्रिया

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें लड़की का भाई और कबीलाई नेता भी शामिल हैं. 9 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं.

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है क्या इज्जत के नाम पर हत्या को समाज में जगह दी जा सकती है? इस मामले ने पूरे पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया है और न्याय की उम्मीदें अब सरकार और कानून से जुड़ी हैं.

संबंधित ख़बरें
 V S Achuthanandan passes away

वी.एस. अच्युतानंदन का 101 साल की उम्र में निधन, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वरिष्ठ नेता रहे

Plane Crashes

बांग्लादेश में वायुसेना का ट्रेनिंग विमान कॉलेज परिसर में क्रैश, 16 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Tech Tips

सेकंड हैंड Mobile खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेन के देने!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home