• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

सेकंड हैंड Mobile खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेन के देने!

सेकंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसका IMEI नंबर जरूर चेक करें. इसके लिए *#06# डायल कर IMEI निकालें और KYM टाइप कर 14422 पर SMS भेजें. इससे पता चलेगा कि फोन वैध है या चोरी का.

  • Samachaar Desk | 21 Jul 2025 06:51 PM
सेकंड हैंड Mobile खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेन के देने!

आजकल सेकंड हैंड स्मार्टफोन खरीदना एक आम चलन बन गया है, लेकिन इसके साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा है. मार्केट में चोरी हुए मोबाइल धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं, और ऐसे में अगर आप बिना जांच के फोन खरीदते हैं, तो अनजाने में आप चोरी का फोन खरीद सकते हैं. इससे न सिर्फ आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है, बल्कि आप कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं.

क्या है IMEI और क्यों है जरूरी?

हर मोबाइल का एक यूनिक कोड होता है जिसे IMEI (International Mobile Equipment Identity) कहा जाता है. यह 15 अंकों का एक नंबर होता है जो हर मोबाइल की अलग पहचान बताता है. इस नंबर की मदद से आप यह जान सकते हैं कि फोन वैध है या नहीं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे निकालें IMEI नंबर?

अपने स्मार्टफोन में डायलर खोलें और *#06# डायल करें. आपकी स्क्रीन पर एक 15 अंकों का IMEI नंबर दिखाई देगा. इसे कहीं नोट कर लें क्योंकि अगला स्टेप इसी नंबर पर आधारित होगा.

अब सिर्फ एक SMS से करें फोन की असलियत का खुलासा

1 IMEI नंबर मिल जाने के बाद अपने फोन में मैसेज ऐप खोलें और एक नया SMS तैयार करें.

2 टाइप करें: KYM IMEI नंबर

3 उदाहरण: KYM 123456789012345

4 अब इसे 14422 नंबर पर भेज दें.

5 कुछ ही सेकंड में आपको एक रिप्लाई मिलेगा.

SMS के जरिए क्या जानकारी मिलेगी?

मैसेज का जवाब मिलने पर आपको उस फोन की पूरी स्थिति का पता चल जाएगा. जैसे-

1 फोन का ब्रांड और मॉडल

2 एक्टिवेशन स्टेटस

3 चोरी हुआ है या ब्लैकलिस्टेड है

अगर फोन में कोई दिक्कत नहीं होगी तो “Valid” का मैसेज आएगा. लेकिन अगर फोन चोरी का है या किसी लिस्ट में ब्लैक है तो उसमें साफ तौर पर "Blacklisted" लिखा होगा.

कानूनी पचड़े से बचने का आसान तरीका

अगर आप बिना जांच के चोरी का फोन खरीदते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. ऐसे में सिर्फ एक SMS भेजकर आप इस खतरे से बच सकते हैं और भरोसेमंद सेकंड हैंड फोन खरीद सकते हैं. सेकंड हैंड फोन खरीदने से पहले IMEI चेक करना न भूलें. यह एक छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकती है.

संबंधित ख़बरें
Bombay High Court

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी 12 दोषियों को बरी क्यों किया

 V S Achuthanandan passes away

वी.एस. अच्युतानंदन का 101 साल की उम्र में निधन, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वरिष्ठ नेता रहे

Plane Crashes

बांग्लादेश में वायुसेना का ट्रेनिंग विमान कॉलेज परिसर में क्रैश, 16 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home