• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Google DeepMind का Genie 3… सिर्फ टेक्स्ट कमांड से बनाएं रियल-टाइम 3D वर्चुअल दुनिया

Google DeepMind ने Genie 3 पेश किया है, जो सिर्फ टेक्स्ट के जरिए 3D वर्चुअल वर्ल्ड बना सकता है. यह गेमिंग और वर्चुअल रियलिटी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है.

  • Samachaar Desk | 09 Aug 2025 11:45 AM
Google DeepMind का Genie 3… सिर्फ टेक्स्ट कमांड से बनाएं रियल-टाइम 3D वर्चुअल दुनिया

Google DeepMind ने हाल ही में अपना नया और AI मॉडल Genie 3 पेश किया है, जो सिर्फ एक साधारण टेक्स्ट कमांड के जरिए 3D इंटरैक्टिव वर्चुअल दुनिया बनाने में सक्षम है. उदाहरण के लिए, यदि कोई यूजर लिखता है, “बारिश में भीगता हुआ जंगल" तो Genie 3 उस सीन को 720p रेजोल्यूशन पर 24 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से वास्तविक समय में प्रस्तुत कर सकता है.

बेहतर इंटरैक्शन और विजुअल मेमोरी

Genie 3 अपने पुराने वर्ज़न Genie 2 की तुलना में काफी उन्नत है. जहां Genie 2 केवल 10 से 20 सेकंड तक ही इंटरैक्शन दे पाता था, वहीं Genie 3 लगातार कई मिनटों तक वातावरण के साथ संवाद और बदलाव करने की सुविधा देता है. सबसे खास बात यह है कि इसमें विजुअल मेमोरी की क्षमता है. यानी अगर कोई यूजर किसी वर्चुअल लोकेशन से हटकर बाद में वापस लौटे, तो वहां की वस्तुएं और माहौल पहले जैसा ही मिलता है. यह मेमोरी लगभग एक मिनट तक दृश्य को याद रख सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डायनामिक बदलाव और इवेंट ट्रिगर

Genie 3 केवल स्थिर दृश्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक "world model" के रूप में कार्य करता है. इसका मतलब है कि यूजर मौसम बदल सकते हैं, नए कैरेक्टर जोड़ सकते हैं, या किसी वस्तु का रूप बदल सकते हैं वो भी सिर्फ टेक्स्ट कमांड से. यह मॉडल किसी भी वर्चुअल वातावरण को जीवंत और इंटरैक्टिव बनाने की क्षमता रखता है.

AGI की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

Google DeepMind के अनुसार, ऐसे वर्ल्ड मॉडल्स भविष्य में AGI (Artificial General Intelligence) की दिशा में एक अहम आधार साबित हो सकते हैं. इनका इस्तेमाल रोबोटिक्स, गेमिंग, ट्रेनिंग और शिक्षा के क्षेत्रों में AI एजेंट्स को विभिन्न परिस्थितियों में प्रशिक्षित करने के लिए किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, रोबोट को जटिल कार्य सिखाने से पहले वर्चुअल दुनिया में उसका सिमुलेशन किया जा सकता है.

सीमाएं और वर्तमान उपलब्धता

हालांकि Genie 3 कई मायनों में उन्नत है, फिर भी इसकी कुछ सीमाएं हैं. फिलहाल यह सटीक भौगोलिक स्थान नहीं बना सकता और किसी दृश्य में टेक्स्ट तभी स्पष्ट दिखता है जब वह शुरुआती इनपुट का हिस्सा हो. मल्टी-एजेंट इंटरैक्शन की सुविधा अभी विकास के चरण में है. यही कारण है कि Google ने इसे अभी आम जनता के लिए लॉन्च नहीं किया है. वर्तमान में यह केवल सीमित संख्या में क्रिएटर्स के साथ टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है, ताकि सुरक्षा और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं को ठीक से संभाला जा सके.

Genie 3 न केवल वर्चुअल दुनिया बनाने का तरीका बदल सकता है, बल्कि यह आने वाले समय में AI और मानव इंटरैक्शन की सीमाओं को भी आगे बढ़ा सकता है.

संबंधित ख़बरें
eye health

Eye health : सिर्फ एक फूड कंपोनेंट से बच सकती है आपकी आंखें, जानें नुस्खें…!

 Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व, जानें कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

ChatGpt 5

GPT-5 Launch: अब ChatGPT देगा Phd Level के जवाब, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है AI का गेमचेंजर!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home