• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

GPT-5 Launch: अब ChatGPT देगा Phd Level के जवाब, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है AI का गेमचेंजर!

ओपनएआई ने GPT-5 लॉन्च किया है, जो GPT-4 से अधिक बुद्धिमान और पीएचडी-स्तर की तर्क क्षमता वाला है. यह फ्री टियर में उपलब्ध है, कोडिंग, मल्टीलिंगुअल सपोर्ट और ऑटो टूल इंटीग्रेशन में बेहतरीन है.

  • Samachaar Desk | 09 Aug 2025 11:13 AM
GPT-5 Launch: अब ChatGPT देगा Phd Level के जवाब, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है AI का गेमचेंजर!

ओपनएआई ने अपने चर्चित चैटबॉट ChatGPT को और ताकतवर बनाने के लिए GPT-5 पेश कर दिया है. यह नया वर्ज़न करीब दो साल बाद आया है, जब GPT-4 ने जनरेटिव एआई के क्षेत्र में हलचल मचा दी थी. उद्योग जगत बारीकी से इस लॉन्च पर नज़र रख रहा है, क्योंकि यह देखना दिलचस्प होगा कि एआई की प्रगति अब भी तेज़ रफ़्तार से जारी है या धीमी पड़ रही है. GPT-5 का आगमन निवेश, चर्चाओं और एआई की क्षमताओं पर बहस के बीच हुआ है.

डेवलपर्स के लिए ज्यादा विकल्प

GPT-5 अब API यूज़र्स के लिए तीन आकारों, gpt-5, gpt-5-mini और gpt-5-nano में उपलब्ध है. इससे डेवलपर्स अपनी ज़रूरत और बजट के अनुसार परफॉर्मेंस, लागत और स्पीड का संतुलन बना सकते हैं. ChatGPT में GPT-5 कई reasoning और नॉन रीजनिंग मॉडल का मिश्रण है, जबकि API पर उपलब्ध GPT-5 सिर्फ रीजनिंग मॉडल है जो उच्चतम प्रदर्शन देता है. इसके अलावा, ChatGPT का non-reasoning मॉडल gpt-5-chat-latest नाम से भी पेश किया गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

AGI की ओर बढ़ता कदम

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने GPT-5 को GPT-4 से बड़ा सुधार बताते हुए इसे Artificial General Intelligence (AGI) की दिशा में अहम कदम कहा है. यह मॉडल किसी भी विषय पर पीएचडी-स्तर के विशेषज्ञ जैसा जवाब दे सकता है. खास बात यह है कि इसे पहली बार फ्री टियर में शामिल किया गया है. GPT-5 का रोलआउट 7 अगस्त से फ्री, प्लस और प्रो यूज़र्स के लिए शुरू हो गया है, जबकि एंटरप्राइज़ और एजुकेशन यूज़र्स को एक हफ्ते बाद एक्सेस मिलेगा.

GPT-4 से GPT-5 का फर्क

GPT-5 की बुद्धिमत्ता और तर्क क्षमता GPT-4 से कहीं अधिक है. जहां GPT-4 को “कॉलेज स्तर” का माना जाता था, GPT-5 को “पीएचडी स्तर” का आंका गया है. इसका हेलोसिनेशन रेट काफी कम हुआ है और यह कोडिंग के मामले में अब तक का सबसे मजबूत मॉडल है. फ्रंट-एंड डेवलपमेंट, डिबगिंग और जटिल एजेंट-आधारित कार्यों में यह माहिर है. टूल इंटीग्रेशन अब ऑटोमैटिक हो गया है और इसमें जीमेल, गूगल कैलेंडर जैसे नए सर्विस कनेक्शन भी जोड़े गए हैं. साथ ही, प्रीसेट पर्सनैलिटी और चैट रंग जैसी कस्टमाइजेशन सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं.

भारतीय भाषाओं में विस्तार

GPT-5 ने मल्टीलिंगुअल सपोर्ट में भी बड़ी छलांग लगाई है. यह 12 से अधिक भारतीय भाषाओं, जैसे हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को बेहतर समझता और संभालता है. इससे भारत में इसके उपयोग और लोकप्रियता में भारी वृद्धि होने की संभावना है.

संबंधित ख़बरें
Meethi Chutney Without Imli

Meethi Chutney Without Imli: समोसे-पकौड़ों का मजा दोगुना करने वाली अमचूर चटनी, जो देगी इमली जैसा असली टेस्ट, जानें रेसिपी

eye health

Eye health : सिर्फ एक फूड कंपोनेंट से बच सकती है आपकी आंखें, जानें नुस्खें…!

 Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व, जानें कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home