• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व, जानें कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

रक्षाबंधन 2025 का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा. सुबह से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधना शुभ है. इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे दिनभर भाई-बहन राखी बांध सकेंगे.

  • Samachaar Desk | 09 Aug 2025 10:46 AM
Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व, जानें कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पावन पर्व है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के वचन का प्रतीक है. हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा.

रक्षाबंधन का महत्व

‘रक्षा’ का अर्थ है सुरक्षा और ‘बंधन’ का अर्थ है संबंध. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और उसकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करती है. बदले में भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने का वचन देता है. यह पर्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पूर्णिमा तिथि और उदयातिथि

सावन पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर हो चुका है और यह 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधना शुभ रहेगा. इसके बाद पूर्णिमा तिथि समाप्त होकर भाद्रपद माह का आरंभ हो जाएगा. सावन पूर्णिमा का समय राखी बांधने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

भद्रा का साया नहीं

भद्राकाल का आरंभ 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर हुआ है और यह 9 अगस्त को रात 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. लेकिन यह समय राखी बांधने के शुभ मुहूर्त से अलग है. इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं पड़ेगा, जिससे भाई-बहन पूरे दिन बिना किसी बाधा के राखी बांध सकेंगे.

रक्षाबंधन 2025 खास है क्योंकि यह भद्रारहित पर्व होगा, जिसमें भाई-बहन पूरे उत्साह और प्रेम के साथ इसे मना पाएंगे. सही मुहूर्त पर राखी बांधने से रिश्तों में और अधिक मिठास और शुभता आती है. इस बार 9 अगस्त को सुबह से दोपहर 1:24 बजे तक का समय इस पवित्र बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्तम है.

संबंधित ख़बरें
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

25 साल बाद ‘तुलसी’ की धमाकेदार वापसी: क्या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ तोड़ेगा ‘अनुपमा’ का रिकॉर्ड?

Meethi Chutney Without Imli

Meethi Chutney Without Imli: समोसे-पकौड़ों का मजा दोगुना करने वाली अमचूर चटनी, जो देगी इमली जैसा असली टेस्ट, जानें रेसिपी

eye health

Eye health : सिर्फ एक फूड कंपोनेंट से बच सकती है आपकी आंखें, जानें नुस्खें…!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home