• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में अब कुत्ते के काटने पर मुफ्त इलाज, मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा एंटी-रेबीज इंजेक्शन, सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य के किसी भी नागरिक को कुत्ते के काटने पर महंगे इलाज के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने घोषणा की है कि राज्य भर के सभी मोहल्ला क्लीनिक में कुत्ते के काटने का इलाज और एंटी-रेबीज इंजेक्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा.

  • Golu Dwivedi | 29 Jul 2025 12:06 PM
पंजाब में अब कुत्ते के काटने पर मुफ्त इलाज, मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा एंटी-रेबीज इंजेक्शन, सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य के किसी भी नागरिक को कुत्ते के काटने पर महंगे इलाज के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने घोषणा की है कि राज्य भर के सभी मोहल्ला क्लीनिक में कुत्ते के काटने का इलाज और एंटी-रेबीज इंजेक्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा.

अब तक मरीजों को निजी अस्पतालों में 2000 से 4000 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे या फिर सरकारी अस्पतालों की भीड़भाड़ में इलाज का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस परेशानी को खत्म कर लोगों को बड़ी राहत दी है.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

अब मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा इमरजेंसी केयर भी

भगवंत मान सरकार की इस नई पहल के तहत अब मोहल्ला क्लीनिक सिर्फ बुनियादी इलाज तक सीमित नहीं रहेंगे. इनमें आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं. इसका मतलब ये है कि अब कोई भी आम नागरिक बिना किसी खर्च के गंभीर स्थिति में भी क्लीनिक में इलाज पा सकेगा.

880 से ज्यादा क्लीनिक पहले ही कर रहे सेवा

पंजाब में इस वक्त 880 से ज्यादा आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक सक्रिय रूप से चल रहे हैं. इनमें न सिर्फ मुफ्त डॉक्टर परामर्श मिल रहा है, बल्कि 100 से ज्यादा प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट और 107 आवश्यक दवाएं भी मुफ्त दी जा रही हैं.

3.7 करोड़ से ज्यादा ओपीडी विज़िट, 1.5 करोड़ जांचें

सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहल्ला क्लीनिक शुरू होने के बाद से अब तक 3.7 करोड़ से ज्यादा लोग ओपीडी सेवाएं ले चुके हैं. वहीं, 1.5 करोड़ से ज्यादा डायग्नोस्टिक जांचें भी मुफ्त में की जा चुकी हैं. इसके चलते लोगों को इलाज पर हजारों रुपये की बचत हुई है.

₹10 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा भी

पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने अपने हर नागरिक को ₹10 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा पूरा किया है. इस योजना में किसी तरह की कोई प्राइवेट एजेंसी या छुपे हुए नियम नहीं हैं. पूरा प्रीमियम राज्य सरकार खुद दे रही है. सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह सिर्फ फ्री इंजेक्शन देने का मामला नहीं है, ये आत्मसम्मान और विश्वास का प्रतीक है. पंजाब में अब स्वास्थ्य एक बोझ नहीं, बल्कि एक हक़ बन चुका है.

संबंधित ख़बरें
Viral Video

‘कर्मा ऑन व्हील्स’! स्कॉर्पियो सवार ने स्कूली बच्चे को भिगोया, Seconds में खुद जा पलटा, देखें

Naag panchami 2025

आज ही है नाग पंचमी, जानें व्रत पारण का सही समय, एक गलती पड़ सकती है भारी!

Operation Mahadev

ऑपरेशन महादेव से हिली पाक सरज़मीं! पहलगाम हमले के गुनहगार सुलैमान शाह समेत 3 आतंकी ढेर

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home