• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

ऑपरेशन महादेव से हिली पाक सरज़मीं! पहलगाम हमले के गुनहगार सुलैमान शाह समेत 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के डाचिगाम जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सुलैमान शाह समेत तीन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकियों को ऑपरेशन महादेव के तहत मार गिराया गया.

  • Golu Dwivedi | 29 Jul 2025 11:59 AM
ऑपरेशन महादेव से हिली पाक सरज़मीं! पहलगाम हमले के गुनहगार सुलैमान शाह समेत 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के डाचिगाम जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सुलैमान शाह समेत तीन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकियों को ऑपरेशन महादेव के तहत मार गिराया गया. इस कार्रवाई में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान की पुष्टि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने की है.

NIA ने कोट लखपत जेल में बंद आरोपियों को मुठभेड़ स्थल पर लाकर ऑन-स्पॉट वेरिफिकेशन कराया, जिसमें उन्होंने तीनों आतंकियों की पहचान की। बताया गया कि ये आतंकी पहले उनके ‘ढोक’ (अस्थायी ठिकाने) पर भी आए थे. इससे पहले CNN-News18 की रिपोर्ट में भी इन आतंकियों की भूमिका का खुलासा किया गया था.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

ऑपरेशन महादेव में कैसे मिली सफलता?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह हाई-प्रिसीजन ऑपरेशन एक संयुक्त खुफिया प्रयास का नतीजा था, जिसमें मानव स्रोतों और तकनीकी निगरानी (satellite signal interception) की मदद से आतंकियों को ट्रैक किया गया. उसके बाद ज़बरवान और महादेव की पहाड़ियों के बीच सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव को अंजाम दिया.

कौन थे मारे गए आतंकी?

सुलैमान शाह – बाईसारन हमले का मास्टरमाइंड, पाकिस्तान का नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था.

जिबरान – बताया जा रहा है कि यह पिछले वर्ष सोनमर्ग टनल हमले से जुड़ा हुआ था.

हमज़ा अफ़ग़ानी – लश्कर के ऑपरेशनल नेटवर्क में सक्रिय, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के खैगला का रहने वाला हूबैब ताहिर इसके असली नाम से पहचाना गया.

आतंकी हमलों से जुड़ी कड़ी

इन तीनों आतंकियों के नाम पहले से ही भारतीय एजेंसियों के रिकॉर्ड में थे. खासकर सुलैमान शाह को 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. ऑपरेशन महादेव के दौरान इनपुट में मिले सैटेलाइट फोन सिग्नल ने पूरे मिशन की दिशा तय की.

सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान को कड़ा संदेश

इस कार्रवाई से भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सीमा पार से आतंकी भेजने की हर कोशिश का करारा जवाब मिलेगा. भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों के साझा प्रयासों से लश्कर के नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक हमारे लिए यह सिर्फ एक मुठभेड़ नहीं, बल्कि पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम है.

संबंधित ख़बरें
Papaya Benefits

30 की उम्र के बाद हर महिला को रोज खाना चाहिए ये फल, फायदे कर देंगे हैरान!

Viral Video

‘कर्मा ऑन व्हील्स’! स्कॉर्पियो सवार ने स्कूली बच्चे को भिगोया, Seconds में खुद जा पलटा, देखें

Naag panchami 2025

आज ही है नाग पंचमी, जानें व्रत पारण का सही समय, एक गलती पड़ सकती है भारी!

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home