• Thursday, Jan 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

AAP सरकार पर कांग्रेस विधायक खैहरा का हमला तेज, OSD ने भेजा मानहानि नोटिस

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच विवाद बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह ने खैहरा को मानहानि का नोटिस भेजा है।

  • Saurabh | 26 Jul 2025 04:25 PM
feature

पंजाब में एक नई राजनीतिक जंग छिड़ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष अधिकारी (OSD) राजबीर सिंह ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में खैहरा से 72 घंटे के भीतर सार्वजनिक और लिखित रूप से माफी मांगने की मांग की गई है।

राजबीर सिंह का आरोप है कि खैहरा ने उनके खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी साख को गहरा नुकसान हुआ है। OSD ने साफ किया है कि अगर खैहरा सोमवार तक माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ये भी पढें

  • ♦ Amazon Sale 2026: सेल के आखिरी दिन इस फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, कीमत जान कहेंगे वाहह!
  • ♦ Anupam Kher: बेटे सिकंदर ने जड़ दिया पिता अनुपम खेर को थप्पड़, आगे जो हुआ वो देखने लायक है: Video
  • ♦ Basant Panchmi: 23 या 24 जनवरी? कब है बसंत पंचमी 2026, जानें सही तिथि और शुभ संयोग..!

यह मामला तब उभरा जब कांग्रेस विधायक खैहरा ने पंजाब पुलिस के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। खैहरा ने दावा किया कि इन गाड़ियों की खरीद में करीब 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर खरीदारी होने के बावजूद किसी भी प्रकार की छूट नहीं ली गई, जिससे संदेह होता है कि यह एक घोटाला है।

खैहरा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आम आदमी पार्टी, मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस खरीद पर चुप क्यों हैं? उन्होंने मीडिया की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और पूछा कि क्या मुख्यधारा की मीडिया भी इस पूरे मामले में शामिल है?

सिर्फ गाड़ियों की खरीद ही नहीं, खैहरा ने पंजाब सरकार की नई लैंड पूलिंग नीति को भी जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति पंजाब के लोगों से ज़मीनें छीनकर बाहरी लोगों को बसाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली के दागी नेताओं और जमीन माफिया के साथ मिलकर पंजाबियों को उजाड़ने की कोशिश कर रही है।

खैहरा ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा, “यह नीति फर्जी क्रांतिकारियों द्वारा चलाई जा रही है। पंजाब के युवा विदेश जा रहे हैं, और सरकार बाहरी लोगों को पंजाब में बसा रही है।”

इस पूरे विवाद ने पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जहां आम आदमी पार्टी और उसके नेता खैहरा के बयानों को बदनाम करने की साजिश बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधायक सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।

संबंधित ख़बरें
bhagwant mann

खेती से खिलवाड़ नहीं!अब पंजाब में नकली बीज बेचा तो सीधे सलाखों के पीछे, मान सरकार का कड़ा एक्शन

BJP

यूपी में अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? 6 नामों की सूची तैयार, जल्द होगा फैसला

Chirag Paswan

चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना: कहा – ‘समर्थन करते हुए दुख हो रहा है’

image
Most Viewed
gold price today 21 january 2026

Gold Price Today 21 January 2026: जनवरी में ही गोल्ड का धमाका! 21 दिन में 22 हजार महंगा हुआ सोना, चांदी भी नई ऊंचाई पर

Bajaj Pulsar New Bike:

2026 में आए दो नए क्लासिक पल्सर मॉडल, डीलरशिप पर पहुंचीं बाइक्स, जानिए कौन-सा वैरिएंट बन सकता है लोगों की पहली पसंद

Punjab News

27 साल के अमरवीर सिंह की कनाडा में अचानक मौत, लौटने से पहले ही परिवार में छा गया मातम

Punjab Weather

पंजाब में मौसम का डबल अटैक! घना कोहरा, फिर आंधी-बारिश और 50 Km/h तूफानी हवाओं का अलर्ट

Panchayat Season 5 Release date

Panchayat Season 5 Release: पंचायत सीजन 5 को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब तक आ सकता है नया सीजन

Aaj Ka Mausam 22 January 2026

Aaj Ka Mausam, 22 January 2026: मौसम लेने वाला है बड़ी करवट! 22 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश और ठंड का होगा डबल असर

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home