• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

खेती से खिलवाड़ नहीं!अब पंजाब में नकली बीज बेचा तो सीधे सलाखों के पीछे, मान सरकार का कड़ा एक्शन

पंजाब सरकार ने किसानों को राहत देने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य में नकली बीजों की बिक्री गैर-जमानती अपराध मानी जाएगी.

  • Golu Dwivedi | 26 Jul 2025 02:43 PM
खेती से खिलवाड़ नहीं!अब पंजाब में नकली बीज बेचा तो सीधे सलाखों के पीछे, मान सरकार का कड़ा एक्शन

पंजाब सरकार ने किसानों को राहत देने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य में नकली बीजों की बिक्री गैर-जमानती अपराध मानी जाएगी. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘सीड (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025’ पेश करने को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत नकली बीज बेचने वालों पर कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

सरकार का यह कदम किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है. पुराने कानूनों में जहां पहली बार अपराध पर महज 500 रुपये का जुर्माना लगता था, अब उसकी जगह सख्त सजा और लाखों रुपये का जुर्माना लगेगा.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

पहली बार पर भी होगी जेल, दोहराव पर बढ़ेगी सजा

कंपनी के खिलाफ कार्रवाई- यदि कोई बीज कंपनी पहली बार नकली बीज बेचते हुए पकड़ी जाती है, तो उसे 1 से 2 वर्ष की जेल और 5 से 10 लाख रुपये तक जुर्माना देना होगा. दूसरी बार अपराध करने पर 2 से 3 साल की सजा और 10 से 50 लाख रुपये तक जुर्माना लगेगा.

डीलर या व्यक्ति के खिलाफ सख्ती-

अगर कोई डीलर या व्यक्ति पहली बार अपराध करता है, तो उसे 6 महीने से 1 साल की जेल और 1 से 5 लाख रुपये तक जुर्माना भरना होगा. दूसरी बार पर 1 से 2 साल की जेल और 5 से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

1966 के एक्ट में पहली बार बड़ा संशोधन

कैबिनेट ने माना कि मौजूदा सीड एक्ट 1966 की धारा 19 में कभी कोई बड़ा संशोधन नहीं हुआ था, जिसके चलते केवल जुर्माने के दम पर अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही थी. इसलिए अब एक्ट में धारा 19A जोड़ी जाएगी और धारा 7 के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई भूमि नीति

कैबिनेट बैठक में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जमीन की बिक्री या लीज पर देने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए भी नीति को मंजूरी दी गई. अब 200 करोड़ से अधिक के निवेश करने वाले निवेशकों को दो वर्षों के लिए डिजिटल लैंड पूल के माध्यम से भूमि की पहचान, रिज़र्व मूल्य निर्धारण, ई-नीलामी, लीज विकल्प जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

किसानों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 'इस कानून से नकली बीजों पर रोक लगेगी और किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिलेंगे। यह कदम पंजाब की कृषि को नई दिशा देगा.

टैग्स:
  • Bhagwant Mann
संबंधित ख़बरें
bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कारगिल वीरों को किया नमन, युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त संदेश- लुधियाना की बायोगैस परियोजनाओं की होगी गहन जांच, ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि

India vs England Test 2025

वॉशिंगटन सुंदर को लेकर रवि शास्त्री का तगड़ा तंज, बोले - 'चार विकेट लेकर भी 69 ओवर बाद गेंदबाज़ी क्यों?

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home