• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना: कहा – ‘समर्थन करते हुए दुख हो रहा है’

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला किया है।

  • Saurabh | 26 Jul 2025 03:46 PM
चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना: कहा – ‘समर्थन करते हुए दुख हो रहा है’

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार की कानून-व्यवस्था पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करने में दुख हो रहा है, जो राज्य में बढ़ते अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है।

चिराग ने यह बयान उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद दिया, जिसमें गया जिले में होमगार्ड की भर्ती के दौरान एक महिला के साथ एम्बुलेंस के अंदर गैंगरेप किया गया। यह घटना 24 जुलाई को हुई, जब पीड़िता शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हो गई थी और उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चिराग ने कहा, "बिहार में अपराधियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है। हत्या, अपहरण, डकैती और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध रोज़ हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन अपराधियों के सामने बेबस नज़र आ रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन या तो सच्चाई छिपा रहा है या फिर स्थिति को संभालने में पूरी तरह से नाकाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई कहता है कि यह सब चुनाव से पहले सरकार को बदनाम करने की साजिश है, तो भी यह सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वो हालात को काबू में रखें। अपराधियों को खुली छूट मिल गई है और पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

चिराग पासवान ने साफ कहा, "मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं जहां अपराध बेलगाम हो गया है।"

यह पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला हो। इससे पहले भी उन्होंने पटना के पारस अस्पताल में हुई एक आपराधिक घटना का हवाला देते हुए कहा था कि अपराधी अब सीधे कानून और प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “रोज हत्या हो रही है। पुलिस और प्रशासन की रणनीति समझ से परे है।”

चिराग पासवान का यह बयान यह दर्शाता है कि एनडीए के अंदर ही नीतीश सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। खासतौर पर महिलाओं और आम जनता की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बिहार की कानून-व्यवस्था एक बार फिर राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गई है।

संबंधित ख़बरें
India vs England Test 2025

वॉशिंगटन सुंदर को लेकर रवि शास्त्री का तगड़ा तंज, बोले - 'चार विकेट लेकर भी 69 ओवर बाद गेंदबाज़ी क्यों?

bhagwant mann

खेती से खिलवाड़ नहीं!अब पंजाब में नकली बीज बेचा तो सीधे सलाखों के पीछे, मान सरकार का कड़ा एक्शन

BJP

यूपी में अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? 6 नामों की सूची तैयार, जल्द होगा फैसला

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home