• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

भारत-पाक सीमा पर रात 8:30 के बाद कोई मूवमेंट नहीं! अमृतसर में लगा सख्त प्रतिबंध

अमृतसर में सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. असला भंडार ब्यास के 1000 वर्ग गज क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ और अवैध निर्माण पर रोक लगाई गई है. भारत-पाक सीमा से 500 मीटर के दायरे में रात 8:30 से सुबह 5 बजे तक गतिविधियों पर प्रतिबंध है. एयरपोर्ट के पास ड्रोन उड़ाना मना है और पुलों/डिवाइडरों को तोड़ने पर भी सख्त रोक लगाई गई है.

  • Golu Dwivedi | 11 Jul 2025 06:36 PM
भारत-पाक सीमा पर रात 8:30 के बाद कोई मूवमेंट नहीं! अमृतसर में लगा सख्त प्रतिबंध

अमृतसर प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई अहम आदेश जारी किए हैं, जिनका पालन अब अनिवार्य कर दिया गया है. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमनदीप कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 बी.एन.एस. के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए असला भंडार ब्यास, अंतरराष्ट्रीय सीमा, हवाई अड्डे के निकटवर्ती क्षेत्र और सड़कों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. इन आदेशों का उद्देश्य किसी भी संभावित हादसे या अप्रिय घटना को रोकना है. प्रशासन ने यह कदम मानव जीवन, सरकारी संपत्ति और सीमाई क्षेत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है.

असला भंडार ब्यास के 1000 वर्ग गज के दायरे में पूर्ण प्रतिबंध

अधिकारियों के अनुसार, असला भंडार ब्यास के आसपास 1000 वर्ग गज के क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग और अवैध निर्माण कार्य लगातार देखे जा रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि या ज्वलनशील सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.

ये भी पढें

  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का तूफान! एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, पहले दिन 200 करोड़ का टारगेट
  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

सीमा से सटे 500 मीटर क्षेत्र में रात 8:30 से सुबह 5 बजे तक हरकतों पर रोक

अमृतसर (ग्रामीण) जिले में भारत-पाक सीमा पर अवांछित गतिविधियों की आशंका के चलते रात 8:30 बजे से सुबह 5 बजे तक कंटीली तार से 500 मीटर के दायरे में किसी भी गतिविधि को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह आदेश सीमाई इलाकों में कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किया गया है.

पुलों और सड़कों पर बने डिवाइडर को तोड़ने पर पाबंदी

प्रशासन ने अमृतसर में पुलियों और सड़कों पर बने डिवाइडरों को तोड़कर आरती रास्ता निकालने पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। ऐसा करने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ठेकेदारों और मशीन संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी परिस्थिति में डिवाइडर को क्षतिग्रस्त न करें.

श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, राजासांसी के आसपास ड्रोन कैमरा उड़ाने पर भी सख्त रोक लगा दी गई है। प्रशासन के अनुसार, यहां दिन-रात घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही रहती है. ड्रोन गतिविधियों की आड़ में असामाजिक तत्व सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इस कारण एयरपोर्ट के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.

संबंधित ख़बरें
bhagwant mann

पाकिस्तान जाकर बिरयानी खा आए PM मोदी! भगवंत मान का तीखा तंज

mumbai crime

उधार नहीं चुकाया को दो किशोर को किया अगवा फिर जबरन ओरल सेक्स के लिए मजबूर! Video बनाकर पैसा...

पंजाब शिक्षा

पंजाब में शिक्षा को नया पंख: विधानसभा में दो नई यूनिवर्सिटियों को मिली मंजूरी, छात्रों को मिलेंगे रोजगार के बेहतरीन मौके

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home