• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पाकिस्तान जाकर बिरयानी खा आए PM मोदी! भगवंत मान का तीखा तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. इस बार निशाना बना पीएम मोदी का 2015 का पाकिस्तान दौरा.

  • Golu Dwivedi | 11 Jul 2025 05:23 PM
पाकिस्तान जाकर बिरयानी खा आए PM मोदी! भगवंत मान का तीखा तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. इस बार निशाना बना पीएम मोदी का 2015 का पाकिस्तान दौरा. भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में भाषण के दौरान व्यंग्यात्मक अंदाज़ में कहा कि प्रधानमंत्री जब विमान में होते हैं तो अचानक पूछते हैं, 'नीचे कौन सा देश है?' और फिर वहीं उतरने का फैसला कर लेते हैं.

उन्होंने पीएम मोदी पर विदेश यात्राओं को लेकर तंज कसा और कहा कि वे ऐसे ही अचानक पाकिस्तान भी उतर गए थे, बिरयानी खाई और लौट आए. नीचे पढ़ें क्या-क्या बोले भगवंत मान, और कैसे उन्होंने विदेश नीति, दिलजीत दोसांझ की फिल्म और पंजाब की भूमिका पर देश को सुनाया सीधा संदेश...

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

'जैसे-तैसे कहीं भी उतर जाते हैं...

भगवंत मान ने कहा कि ऐसा लगता है कि जब पीएम अपने प्लेन में होते हैं तो नीचे देखते हैं और पूछते हैं – ‘नीचे कौन सा देश है?’ फिर कहते हैं, ‘चलो वहीं उतर जाते हैं, एक घंटा देर से पहुंचेंगे क्या फर्क पड़ता है।’ ऐसे ही वे पाकिस्तान उतर गए थे. उन्होंने 2015 में हुए उस दौरे का जिक्र किया जब पीएम मोदी रूस और अफगानिस्तान से लौटते वक्त अचानक पाकिस्तान में रुक गए थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी.

मान बोले, हम तो पाकिस्तान नहीं जा सकते, लेकिन वो बिरयानी खाकर लौट आते हैं. मान के बयानों पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने पहले ही नाराज़गी जताई थी और उन्हें ‘गैरजिम्मेदाराना’ करार दिया था। उन्होंने आगे कहा, कि मैं आगे भी पूछता रहूंगा। जब देश में 140 करोड़ लोग हैं, तो पीएम को उनसे संवाद करना चाहिए। वो तो कहते हैं कि यूक्रेन युद्ध रुकवा देंगे, लेकिन पंजाब-हरियाणा के बीच पानी का मसला तक हल नहीं कर पा रहे.

दिलजीत की फिल्म और देशभक्ति पर भी बोले मान

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदारजी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के कास्ट किए जाने को लेकर उठे सवालों पर मान ने कहा कि ये शूटिंग आतंकवादी हमले से पहले हुई थी. “देशभक्ति के सर्टिफिकेट कोई नहीं बांट सकता,” मान ने विधानसभा में कहा. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब और हरियाणा देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं. देश को मेरा संदेश है – बिना पंजाब और हरियाणा के आप खा नहीं सकते। हम देश की 70% खाद्यान्न ज़रूरतें पूरी करते हैं.

संबंधित ख़बरें
पंजाब: भगवंत मान ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदारजी 3’ का बचाव किया, कहा – देशभक्ति का सर्टिफिकेट मत दीजिए

पंजाब: भगवंत मान ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदारजी 3’ का बचाव किया, कहा – देशभक्ति का सर्टिफिकेट मत दीजिए

राधिका यादव हत्याकांड: म्यूजिक वीडियो को लेकर पिता-पुत्री में विवाद, गुस्से में आकर कर दी हत्या

राधिका यादव हत्याकांड: म्यूजिक वीडियो को लेकर पिता-पुत्री में विवाद, गुस्से में आकर कर दी हत्या

 archita phukan

Archita Phukan के अब तक हैरान कर देने वाले पांच बड़े खुलासे, Video देख आप हो जाएंगे शर्म से लाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home