• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में शिक्षा को नया पंख: विधानसभा में दो नई यूनिवर्सिटियों को मिली मंजूरी, छात्रों को मिलेंगे रोजगार के बेहतरीन मौके

पंजाब के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए पंजाब विधानसभा ने दो नई यूनिवर्सिटियों को मंजूरी दे दी है.

  • Golu Dwivedi | 11 Jul 2025 06:17 PM
पंजाब में शिक्षा को नया पंख: विधानसभा में दो नई यूनिवर्सिटियों को मिली मंजूरी, छात्रों को मिलेंगे रोजगार के बेहतरीन मौके

पंजाब के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए पंजाब विधानसभा ने दो नई यूनिवर्सिटियों को मंजूरी दे दी है. राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने इन विश्वविद्यालयों से जुड़ा बिल सदन में पेश करते हुए कहा कि यह सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर भी देगा.

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता सूची में शिक्षा शीर्ष पर है और पहली बार 2022 में किसी सरकार ने शिक्षा को अपना मुख्य चुनावी एजेंडा बनाया था. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लगातार शिक्षा के महत्व को समझाते हुए जनता के बीच जाकर संवाद किया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शिक्षा में नए आयाम जोड़ेंगी दोनों यूनिवर्सिटियां

शिक्षा मंत्री बैन्स ने बताया कि इन दोनों नई यूनिवर्सिटियों के शुरू होने से छात्रों को पढ़ाई के साथ ही उद्यमिता के क्षेत्र में भी मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा. उन्होंने कहा, "अब वक्त है कि पंजाब के बच्चे विदेश न जाएं, बल्कि विदेशों से बच्चे पंजाब में पढ़ाई करने आएं.

अजनाला, बरनाला और कीरतपुर साहिब में खुलेंगे सरकारी कॉलेज

हरजोत सिंह बैन्स ने ऐलान किया कि जल्द ही राज्य में अजनाला, बरनाला और कीरतपुर साहिब जैसे इलाकों में नए सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि हर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उनके घर के पास ही मिल सके. मंत्री ने कहा कि पहले योग्य छात्र विदेशों का रुख करते थे, लेकिन अब सरकार की नई नीतियों से स्थिति बदली है। उन्होंने कहा, "2022 से पहले ब्रेन ड्रेन पंजाब की सबसे गंभीर समस्या थी, लेकिन आज हम ब्रेन गेन की दिशा में बढ़ रहे हैं.

एससी छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति, यूनिवर्सिटियों को मिल रहा अनुदान

सरकार ने सुनिश्चित किया है कि सभी अनुसूचित जाति (SC) छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिले और राज्य की सभी यूनिवर्सिटियों को भी नियमित तौर पर अनुदान दिया जाए। इसके साथ ही सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसी भी गेस्ट फैकल्टी को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा. सरकार ने कई ऐसे कोर्स शुरू किए हैं जो आज के बाजार की मांग को पूरा करते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई के बाद सीधे रोजगार के मौके मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

प्रताप बाजवा का समर्थन और सवाल

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे राज्य में विश्वविद्यालयों की संख्या 17 से बढ़कर 19 हो जाएगी। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि जालंधर में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का क्या हुआ, जिसकी घोषणा खुद केजरीवाल ने चुनावी मंच से की थी.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home