• Monday, May 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

ग्लोइंग स्किन के चक्कर में मौत? जानिए वो 'ग्लूटाथियोन इंजेक्शन' क्या है जो शेफाली जरीवाला ले रही थीं!

What is Glutathione : एक्ट्रेस की मौत के बाद घर से मिलीं ग्लोइंग स्किन की दवाएं… जिनमें शामिल था एक ऐसा इंजेक्शन, जो अब सबकी जुबान पर है- क्या वाकई ये आपकी स्किन को चमका सकता है या बन सकता है खतरा?

  • Samachaar Desk | 03 Jul 2025 08:24 AM
ग्लोइंग स्किन के चक्कर में मौत? जानिए वो 'ग्लूटाथियोन इंजेक्शन' क्या है जो शेफाली जरीवाला ले रही थीं!

What is Glutathione : बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया में यंग दिखना सिर्फ एक चॉइस नहीं, बल्कि कई बार दबाव बन जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस जांच में ये सामने आया कि वो स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कई तरह की दवाएं और सप्लीमेंट्स ले रही थीं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा जिस चीज को लेकर है, वो है- ग्लूटाथियोन इंजेक्शन.

ये नाम अब हर किसी की जुबान पर है. क्या वाकई ग्लूटाथियोन से स्किन ग्लो करती है? क्या ये सुरक्षित है? और क्या इसके नेचुरल विकल्प भी मौजूद हैं? चलिए इन सवालों के जवाब विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ग्लूटाथियोन क्या होता है ?

ग्लूटाथियोन एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है, जो हमारे शरीर में खुद बनता है. इसे लिवर बनाता है और जरूरत के हिसाब से इसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है. ये शरीर की कोशिकाओं को रिपेयर करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है.

हालांकि, खराब लाइफस्टाइल- जैसे धूम्रपान, शराब, खराब डाइट और नींद की कमी- ग्लूटाथियोन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं.

स्किन लाइटनिंग में कैसे काम करता है ग्लूटाथियोन?

ग्लूटाथियोन स्किन के रंग को प्रभावित करने वाले मेलेनिन पिग्मेंट को कंट्रोल करता है. जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ती है, तो ये मेलेनिन के प्रोडक्शन को घटाकर स्किन को हल्का और ब्राइट बनाने में मदद करता है. लेकिन ध्यान रहे- ये किसी के स्किन टोन को पूरी तरह बदल नहीं सकता और जरूरत से ज्यादा या बिना डॉक्टरी सलाह के लेने पर इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं.

क्या नेचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है ग्लूटाथियोन?

हां, बिल्कुल.. बिना किसी दवा या इंजेक्शन के भी आप अपने शरीर में ग्लूटाथियोन का लेवल हेल्दी रख सकते हैं.

सल्फर ग्लूटाथियोन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. ये मछली, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी, केल और सरसों के साग जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है.

विटामिन C एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो ग्लूटाथियोन को स्टेबल बनाए रखता है. स्ट्रॉबेरी, खट्टे फल, कीवी, पपीता और शिमला मिर्च इसके अच्छे स्रोत हैं.

सेलेनियम भी ग्लूटाथियोन के उत्पादन में मदद करता है. इसे ब्राजील नट्स, मछली और ऑर्गन मीट से लिया जा सकता है.

ग्लूटाथियोन से भरपूर फूड्स कौन से हैं?

कुछ फूड्स में ग्लूटाथियोन नैचुरली पाया जाता है, जैसे:

पालक एवोकाडो शतावरी भिंडी

हालांकि, पकाने और स्टोर करने की प्रक्रिया इनमें मौजूद ग्लूटाथियोन को कम कर सकती है. फिर भी ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार हो सकता है.

रोजमर्रा की आदतें जो ग्लूटाथियोन को बनाए रखें

नींद की कमी ग्लूटाथियोन की मात्रा को घटा सकती है. हर दिन कम से कम 7–8 घंटे की नींद जरूरी है. कार्डियो और वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज शरीर में ग्लूटाथियोन को नैचुरली बढ़ा सकती हैं. अत्यधिक शराब ग्लूटाथियोन के स्तर को गिरा सकती है, इसलिए इसे सीमित करें.

संबंधित ख़बरें
Instagram Ban

Instagram पर फिर दिखने लगे Pak कलाकार, देश में भड़का गुस्सा, AICWA की पीएम से सख्त अपील!

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 July, 2025 : गुरुवार को बदल सकता है आपकी जिंदगी का रुख, जाने मेष से मीन का हाल

arbi k pakode

पकोड़े जो दिखने में सिंपल लेकिन टेस्ट में धमाका! जानिए क्या खास है इस वायरल स्नैक्स में

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home