• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

समुद्र में गिरी बेटी को बचाने के लिए बिना सोचे कूद पड़ा पिता, Video हुआ Viral, देखें!

डिज्नी क्रूज पर बहमास से फ्लोरिडा जाते समय एक 5 साल की बच्ची समुद्र में गिर गई. उसके पिता ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसे बचा लिया. घटना का वीडियो वायरल हो गया है. क्रू ने भी तेजी दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला.

  • Samachaar Desk | 01 Jul 2025 08:58 PM
समुद्र में गिरी बेटी को बचाने के लिए बिना सोचे कूद पड़ा पिता, Video हुआ Viral, देखें!

कहते हैं, "पिता अपने बच्चों के पहले हीरो होते हैं." इस कहावत को एक पिता ने सच कर दिखाया. एक डिज्नी क्रूज पर सफर के दौरान उनकी 5 साल की बेटी समुद्र में गिर गई. पलभर की देरी किए बिना पिता ने समुद्र में छलांग लगा दी और अपनी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दिल छू लेने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

डिज्नी ड्रीम क्रूज पर घटी घटना

यह घटना डिज्नी ड्रीम नामक क्रूज पर हुई, जो बहमास से दक्षिण फ्लोरिडा की ओर जा रहा था. यात्रियों के अनुसार, जहाज तेज गति से चल रहा था, जब अचानक खेलते-खेलते छोटी बच्ची समुद्र में गिर पड़ी. पिता की नजर पड़ते ही वह बिना कुछ सोचे सीधे पानी में कूद पड़ा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बचाव दल ने दिखाई तेजी

घटना के बाद पूरे जहाज में हड़कंप मच गया. जहाज के कैप्टन ने तुरंत क्रू को अलर्ट किया और शिप को मोड़कर पिता-बेटी की ओर ले जाया गया. बचाव दल ने कुछ ही मिनटों में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पिता ने सबसे पहले अपनी बेटी को बचाव कर्मियों के हवाले किया.

NEW: Father jumps overboard to save his 5-year-old daughter, who fell off a Disney cruise ship from the 4th deck into the ocean.

The ship was heading back to South Florida when the intense rescue was made.

"The ship was moving quickly, so quickly, it's crazy how quickly the… pic.twitter.com/PTGmAzZJ7O

— Collin Rugg (@CollinRugg) June 30, 2025

भावुक हो गए यात्री

जहाज पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि बच्ची के गिरते ही उसकी मां जोर-जोर से रोने लगी थी. वहीं यात्री भगवान से पिता-बेटी की सलामती की दुआ कर रहे थे. जैसे ही दोनों को बाहर निकाला गया, पूरे जहाज पर तालियों और भावनाओं की बाढ़ आ गई.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है. लोग पिता की बहादुरी और तत्परता की सराहना कर रहे हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि पिता किस तरह अपनी बच्ची को मजबूती से थामे हुए हैं.

डिज्नी क्रूज लाइन का बयान

डिज्नी क्रूज लाइन ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए अपनी टीम की प्रशंसा की. कंपनी ने कहा, "हम अपने क्रू की तेज़ प्रतिक्रिया और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए उनका धन्यवाद करते हैं. यह हमारी सुरक्षा प्रणाली की ताकत और टीम की प्रोफेशनल अप्रोच को दर्शाता है."

हालांकि, इस घटना में शामिल पिता और बेटी का नाम जारी नहीं किया गया है. शिप बाद में एवरग्लेड्स पोर्ट पर रुका, लेकिन इस बहादुरी की कहानी अब दुनिया भर में लोगों को प्रेरित कर रही है.

संबंधित ख़बरें
RailOne App

IRCTC का नया सुपर ऐप 'RailOne’, अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी रेलवे की हर सुविधा

Cold Drinks Ke Nuksan

जमकर पीते हैं Cold Drinks, पहले जाने लें ये गंभीर नुकसान नहीं तो…

Health Tips

बरसात में हरी सब्जियां से कर लें तौबा! फायदे की जगह पहुंचाती है ये गंभीर नुकसान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home