• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Box Office Collection Day 1 : पहले दिन की कमाई ने किया सभी को हैरान, 'मेट्रो इन दिनों' की पकड़ बनी धीमी

Metro In Dino Box Office Collection Day 1 : रिलीज होते ही तारीफें बटोरने वाली अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ ने पहले दिन उम्मीद से कम कमाई की... लेकिन क्या वीकेंड पर पलट जाएगा गेम? बड़े स्टार्स, मॉडर्न लव और इमोशनल कहानियों से सजी इस फिल्म को क्या मिलेगा 'वर्ड ऑफ माउथ' का सहारा? इंतजार जारी है…

  • Samachaar Desk | 05 Jul 2025 07:16 AM
Box Office Collection Day 1 :  पहले दिन की कमाई ने किया सभी को हैरान, 'मेट्रो इन दिनों' की पकड़ बनी धीमी

Metro In Dino Box Office Collection Day 1 : आज के दौर के रिश्तों और भावनाओं की परतों को दिखाती फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2007 में आई ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल मानी जा रही है. रिश्तों की पेचीदगियों, टूटते-बनते रिश्तों और प्यार को दूसरा मौका देने की कहानियों को इस बार मॉडर्न टच दिया गया है. हालांकि, फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं, लेकिन पहले दिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से कम रहा.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन लगभग 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. जबकि 2007 की ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ ने पहले दिन सिर्फ 80 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन वो बाद में स्लीपर हिट बन गई थी. इस सीक्वल से लोगों की उम्मीदें जुड़ी थीं, पर शुरुआती दर्शक प्रतिक्रिया थोड़ी ठंडी नजर आई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

थिएटर्स में कम ऑक्युपेंसी

देशभर के थिएटरों में ‘मेट्रो इन दिनों’ की औसतन ऑक्युपेंसी सिर्फ 12.72% रही. सुबह के शो में ये आंकड़ा 8.64% था, जबकि शाम को ये 17.99% तक पहुंचा. चेन्नई में फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा जोश देखने को मिला, जहां 41% ऑक्युपेंसी रही. वहीं, बेंगलुरु (28.33%) और कोलकाता (18.33%) में भी फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला.

क्या वीकेंड पर बदलेगा ट्रेंड?

फिल्म को सैफ अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे दमदार कलाकारों का साथ मिला है. मॉडर्न लव स्टोरी पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कोलकाता जैसे शहरों में घूमती है. इसे अनुराग बसु ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

फिल्म की पब्लिक में अच्छी चर्चा हो रही है और वीकेंड तक इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिख सकता है. अगर लोगों के बीच फिल्म का ‘वर्ड ऑफ माउथ’ मजबूत हुआ, तो ये फिल्म धीरे-धीरे पकड़ बना सकती है.

संबंधित ख़बरें
 स्टंटबाजों की खैर नहीं! अब पंजाब की सड़कों पर चलती गाड़ी पर वीडियो बनाने पर होगा तगड़ा एक्शन

स्टंटबाजों की खैर नहीं! अब पंजाब की सड़कों पर चलती गाड़ी पर वीडियो बनाने पर होगा तगड़ा एक्शन

 ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सामने थी तीनों देशों की ताकत,  सेना के खुलासे में क्या- क्या? Video

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सामने थी तीनों देशों की ताकत, सेना के खुलासे में क्या- क्या? Video

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 July, 2025 : आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ, किसे रहना होगा चौकन्ना?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home