• Monday, May 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Instagram पर फिर दिखने लगे Pak कलाकार, देश में भड़का गुस्सा, AICWA की पीएम से सख्त अपील!

पहलगाम हमले के बाद भारत में बैन किए गए पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट हाल ही में फिर दिखने लगे हैं. इस पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पीएम मोदी से अपील की है.

  • Samachaar Desk | 02 Jul 2025 09:31 PM
Instagram पर फिर दिखने लगे Pak कलाकार, देश में भड़का गुस्सा, AICWA की पीएम से सख्त अपील!

पहलगाम हमले के बाद से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और उनकी फिल्मों पर बैन लगा दिया गया था. वहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी भारत में नजर नहीं आते थे. लेकिन हाल ही में कुछ पाक कलाकारों के प्रोफाइल दोबारा दिखने लगे हैं, जिससे विवाद गहरा गया है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम अकाउंट हुए एक्टिव

पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस मावरा होकेन, सबा कमर और युमना जैदी के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से एक्टिव नजर आने लगे हैं. इसे देखते हुए ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों की डिजिटल और मीडिया उपस्थिति पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

AICWA ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपना आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक डिजिटल मौजूदगी नहीं है, बल्कि शहीदों के बलिदान का अपमान है. एसोसिएशन ने अपने बयान में 26/11, पुलवामा, उरी और हालिया पहलगाम हमलों का उल्लेख करते हुए भावुक शब्दों में विरोध दर्ज कराया.

PRESS RELEASE

Date: 2nd July 2025

From: All Indian Cine Workers Association (AICWA)

Subject: Urgent Appeal to Honourable Prime Minister Shri Narendra Modi Ji Regarding the Reappearance of Pakistani Artists’ Social Media & Channels in India – AICWA Demands Immediate and… pic.twitter.com/YQf0d6wZRz

— All Indian Cine Workers Association (@AICWAOfficial) July 2, 2025

"यह दिखावा नहीं, बलिदान का अपमान है"

AICWA ने लिखा, “यह चिंता की बात है कि मावरा होकेन और युमना जैदी जैसे कलाकारों के साथ-साथ पाकिस्तान आधारित चैनलों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में एक बार फिर दिखने लगे हैं. यह केवल तकनीकी मुद्दा नहीं, बल्कि देश के जवानों के बलिदान का अपमान है.”

ऑपरेशन सिंदूर और पाक कलाकारों का रिएक्शन

AICWA ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर पाकिस्तान के कई पब्लिक फिगर्स ने भारत-विरोधी बयान दिए, जो न केवल निंदनीय हैं, बल्कि ये दिखाते हैं कि वे अपने बर्ताव के लिए ज़रा भी पछतावा नहीं रखते.

"किसी भी पाकिस्तानी चेहरे का प्रमोशन अस्वीकार्य"

एसोसिएशन ने आगे लिखा, “एक मां ने अपना बेटा खोया, पत्नी ने पति और बच्चों ने अपने पिता. ऐसे समय में किसी भी पाकिस्तानी चेहरे या आवाज का भारतीय मंच पर प्रमोशन पूरी तरह अनुचित है.”

AICWA ने साफ किया कि भारत के 200 से अधिक देशों के साथ सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंध हैं, इसलिए पाकिस्तान से दूरी बनाए रखने से ना तो इंडस्ट्री को और ना ही देश को कोई नुकसान होगा.

संबंधित ख़बरें
YouTube Live Streaming

YouTube की नई Policy, अब इस उम्र से कम के क्रिएटर्स अकेले नहीं कर सकेंगे Live Streaming!

Facebook

Facebook से पैसे कैसे कमाएं? जानें फॉलोअर्स, व्यूज और मोनेटाइजेशन की पूरी डिटेल

Viral Video

फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, 10 मिनट में 36,000 फीट से 10,500 फीट पर आ गया विमान!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home