• Friday, May 01, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

Bihar की महिला सिपाही का 'कट्टा दिखाएंगे...' Reel वायरल! वर्दी में रील ने मचाया बवाल, क्या होगी कार्रवाई?

बिहार की एक महिला सिपाही का रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह वर्दी में थाने परिसर में 'हम हैं बिहारी...' गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

  • Samachaar Desk | 29 Jun 2025 09:29 PM
Bihar की महिला सिपाही का 'कट्टा दिखाएंगे...' Reel वायरल! वर्दी में रील ने मचाया बवाल, क्या होगी कार्रवाई?

सोशल मीडिया का जुनून अब वर्दीधारियों को भी नहीं छोड़ रहा. वायरल होने की चाह में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं फिर चाहे वह आम नागरिक हो या फिर वर्दी पहने हुए कोई पुलिसकर्मी. बिहार से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

'कट्टा दिखाएंगे तो बाप-बाप कहिएगा' गाने पर लिप्सिंग

बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही का रील वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 17 सेकेंड की इस क्लिप में वह वर्दी में, थाने के परिसर में खड़ी होकर ‘हम हैं बिहारी, थोड़ा लिमिट में रहिएगा...’ गाने पर आत्मविश्वास से लिप्सिंग करती नजर आती हैं. वर्दी पर 'आरती' नाम साफ-साफ देखा जा सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ऐसे लोगों की बिहार पुलिस में बहाली कैसे हो जाती हैं? क्या अब पुलिस के पास कोई और काम नहीं हैं? pic.twitter.com/F3sL3VcbJr

— छपरा जिला ???????? (@ChapraZila) June 29, 2025

थाना परिसर बना शूटिंग लोकेशन

वीडियो में महिला सिपाही के पीछे थाने का परिसर दिखाई दे रहा है. चेहरे पर मेकअप, हाथ में मोबाइल और थाने की पृष्ठभूमि को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं. अगर पुलिसकर्मी रील बनाने में व्यस्त होंगे तो कानून व्यवस्था कौन संभालेगा?

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

कुछ लोग इस वीडियो को "मॉडर्न एंटरटेनमेंट" मान रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने इसे "ड्यूटी का उल्लंघन" और "अनुशासनहीनता" बताया. एक यूज़र ने लिखा, "पुलिस ट्रेनिंग सेंटर है या टिकटॉक स्टार बनाने की फैक्ट्री?" वहीं एक अन्य ने तंज कसा, "कानून के हाथ में अब ट्राइपॉड और लाइटिंग किट है.”

जांच के घेरे में महिला सिपाही

फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस थाने में शूट हुआ और महिला सिपाही आरती की तैनाती कहां है. हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी जांच शुरू हो चुकी है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद है.

‘रीलगिरी’ बनी नई प्रशासनिक चुनौती

इस घटना ने सरकारी संस्थानों में बढ़ती सोशल मीडिया गतिविधियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. थानों जैसे संवेदनशील स्थानों में रील शूट करना केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सुरक्षा और अनुशासन पर सीधा प्रहार है.

वर्दीधारी कर्मचारियों की डिजिटल मौजूदगी का दायरा बढ़ रहा है, लेकिन यह ज़रूरी है कि यह हद से न बढ़े. सोशल मीडिया की रीलगिरी, ड्यूटी पर भारी न पड़ जाए, यही आज सबसे बड़ी चिंता है.

संबंधित ख़बरें
Cardiac Arrest

कम उम्र में क्यों बढ़ रहे हैं कार्डियक अरेस्ट? जानें खतरे के संकेत और बचाव के उपाय

Tech Tips

ChatGPT: हर दिन 1 अरब बार सर्च! लेकिन क्या हर काम में भरोसा करना सही है?

Monsoon Update

देशभर में मानसून की दस्तक! दिल्ली से लेकर पूर्वोत्तर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home