• Wednesday, May 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

'मैं अब कहीं नहीं जाना चाहता, बेटे की कब्र से बिलखता रहा पिता; Video शेयर कर BJP ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

21 साल का भूमिक लक्ष्मण. उसका शव अब कर्नाटक के हसन ज़िले में एक मिट्टी के ढेर के नीचे है और उस मिट्टी को छोड़ने को तैयार नहीं है उसका पिता, बीटी लक्ष्मण. पिता बेटे के क्रब से बार- बार कहता है कि 'मैं अब कहीं नहीं जाना चाहता... मुझे यहीं रहना है,"- यह कहकर वह अपने बेटे की कब्र पर लेट जाते हैं. आंखें सूज चुकी हैं.

  • Sagar | 08 Jun 2025 12:18 PM
 'मैं अब कहीं नहीं जाना चाहता, बेटे की कब्र से बिलखता रहा पिता; Video शेयर कर BJP ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

4 जून 2025, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. लेकिन न जाने उनके इस खुशी को किसकी नजर लगा है. बता दे कि चिन्नास्वामी स्टेडियम जश्न से गूंज रहा था, लेकिन बाहर की भीड़ उस जीत को मातम में बदल चुकी थी. हज़ारों की संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर जमा थे, उम्मीद थी किसी तरह खिलाड़ियों की एक झलक मिल जाए. लेकिन भीड़ इतनी बेकाबू हुई कि भगदड़ मच गई और इस अफरातफरी में 11 लोगों की जान चली गई इतना ही नहीं 50 लोगों घायल भी हुए.

इनमें एक था 21 साल का भूमिक लक्ष्मण. उसका शव अब कर्नाटक के हसन ज़िले में एक मिट्टी के ढेर के नीचे है और उस मिट्टी को छोड़ने को तैयार नहीं है उसका पिता, बीटी लक्ष्मण. पिता बेटे के क्रब से बार- बार कहता है कि 'मैं अब कहीं नहीं जाना चाहता... मुझे यहीं रहना है,"- यह कहकर वह अपने बेटे की कब्र पर लेट जाते हैं. आंखें सूज चुकी हैं, आँसुओं से चेहरा भीग चुका है और आवाज़ कांप रही है -पर उनका दुःख अडिग है. वीडियो में उन्हें बार-बार यह कहते सुना जा सकता है: "जो ले गए मेरे बेटे को, उन्हें कहो मुझे भी ले जाएं.'

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

BJP ने कांग्रेस को कहा 'हत्यारा'

यह वीडियो अब कर्नाटक बीजेपी के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरकार पर सीधा हमला किया गया है. पोस्ट में लिखा कि “हत्यारे मुख्यमंत्री @siddaramaiah और उपमुख्यमंत्री @DKShivakumar, अगर आपको फोटो ही खिंचवानी थी तो अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ किसी होटल में खिंचवा लेते. मगर आपने विधान सौध की सीढ़ियों पर फोटो खिंचवाने की ज़िद की कीमत 11 परिवारों को आंसुओं में अपने हाथ धोकर चुकानी पड़ी."

ಕೊಲೆಗಡುಕ ಸಿಎಂ @siddaramaiah ಅವರೆ, ಕೊಲೆಗಡುಕ ಡಿಸಿಎಂ @DKShivakumar ಅವರೆ,

ನೀವು ಮನಸ್ಸು ಮಾಡಿದ್ದರೆ ಐಷಾರಾಮಿ ಹೋಟೆಲ್‌ನಲ್ಲಿ ನಿಮ್ಮ ಮಕ್ಕಳು ಹಾಗೂ ಮೊಮ್ಮಕ್ಕಳೊಂದಿಗೆ ಕಪ್‌ ಜೊತೆ ಫೋಟೋ ತೆಗೆಸಿಕೊಳ್ಳಬಹುದಿತ್ತು. ಆದರೆ ವಿಧಾನಸೌಧದ ಮೆಟ್ಟಿಲುಗಳ ಮೇಲೆಯೇ ಫೋಟೋ ತೆಗೆಸಿಕೊಳ್ಳಬೇಕೆಂಬ ನಿಮ್ಮ ಹಠ 11 ಕುಟುಂಬಗಳು ಪ್ರತಿನಿತ್ಯ… pic.twitter.com/l27yBoeiiX

— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) June 7, 2025


कर्नाटक सरकार ने अब मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवज़े की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी है. पर सवाल यह है-क्या यह रकम एक पिता को उसका बेटा लौटा सकती है? क्या 11 माताएं अपने बच्चों के स्पर्श को फिर महसूस कर सकती हैं? भूमिक, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, महज़ क्रिकेट प्रेम में स्टेडियम की ओर दौड़ा था। उसे नहीं पता था कि ये दौड़ उसकी आखिरी होगी.

संबंधित ख़बरें
ghee benefits

ये एक चीज बना Malaika arora की फिटनेस का सुपरहिट फॉर्मूला! आप भी आजमाएं ये 5000 साल पुराना देसी नुस्खा

Housefull 5 BOC Collection Day 2

BOC Day 2 : अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने बकरीद पर कमाए इतने करोड़, क्या तोड़ेगी ये उनकी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड?

'सितारे जमीन पर' की रिलीज से पहले आमिर के घर जुटे रियल लाइफ सितारे, रणबीर, कपिल, सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी ने बढ़ाया चार्म

'सितारे जमीन पर' की रिलीज से पहले आमिर के घर जुटे रियल लाइफ सितारे, रणबीर, कपिल, सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी ने बढ़ाया चार्म

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home