• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

ये एक चीज बना Malaika arora की फिटनेस का सुपरहिट फॉर्मूला! आप भी आजमाएं ये 5000 साल पुराना देसी नुस्खा

Ghee Benefits : आजकल कई सेलेब्रिटी और हेल्थ एक्सपर्ट सुबह खाली पेट घी पीने की आदत को हेल्दी मॉर्निंग रूटीन मानते हैं. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है, कब्ज से राहत मिलती है और स्किन भी ग्लो करती है.

  • Samachaar Desk | 08 Jun 2025 08:11 AM
ये एक चीज बना Malaika arora की फिटनेस का सुपरहिट फॉर्मूला! आप भी आजमाएं ये 5000 साल पुराना देसी नुस्खा

Ghee Benefits : फिटनेस की बात आते ही हमारे जहन में जिम, प्रोटीन डाइट, या महंगे सप्लीमेंट्स का ख्याल आता है. लेकिन अब बॉलीवुड सेलेब्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स एक पुराने देसी नुस्खे की तरफ लौट आए हैं – वो है सुबह खाली पेट घी का सेवन. सुनने में भले ही साधारण लगे, लेकिन ये आदत आपकी सेहत में चमत्कारी बदलाव ला सकती है.

सुबह एक चम्मच घी – फिटनेस की नई शुरुआत

मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस आइकन ने बताया है कि वो हर सुबह अपने दिन की शुरुआत 1 चम्मच घी से करती हैं. कुछ सेलेब्स इसे कॉफी में मिलाकर लेते हैं, तो कुछ हल्के गुनगुने पानी में. न्यूट्रिशनिस्ट्स भी मानते हैं कि ये मॉर्निंग हैबिट आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन – दोनों को करता है बूस्ट

घी में पाया जाने वाला ब्यूटिरिक एसिड आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी दिक्कतों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है. सुबह खाली पेट घी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल में जबरदस्त सुधार

जयपुर की डाइटिशियन सुरभि पारीक बताती हैं कि घी गैस्ट्रिक एसिड के स्राव को बढ़ाता है जिससे पाचन सुधारता है. इससे न केवल शरीर में ऊर्जा आती है बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.

स्किन के ग्लो के लिए भी फायदेमंद

घी का सेवन त्वचा को भीतर से हाइड्रेट करता है और नेचुरल ग्लो बरकरार रखता है. लगातार सेवन करने से ड्रायनेस, फाइन लाइन्स और स्किन dullness की समस्या कम होती है.

घी कैसे बनता है और क्यों है ये खास?

देसी घी मक्खन को धीमी आंच पर पकाकर बनाया जाता है, जिससे दूध और पानी के अंश हट जाते हैं और शुद्ध गोल्डन फैट बचता है. इसमें विटामिन A, D, E, K और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के हर अंग के लिए फायदेमंद हैं.

फैट बर्निंग और वजन घटाने में भी कारगर

घी में मौजूद फैटी एसिड्स शरीर में जल्दी एब्सॉर्ब होते हैं और ऊर्जा के तौर पर उपयोग होते हैं. ये कीटोसिस प्रक्रिया को सपोर्ट करता है जिससे बॉडी स्टोर्ड फैट को एनर्जी में बदलती है और वजन घटाने में सहायता मिलती है.

भूख बढ़ाए, पेट साफ रखे

घी का सेवन उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो भूख की कमी या पेट से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं. ये पेट की एसिडिटी, गैस और अपच को दूर कर पेट को हल्का और साफ रखता है.

संबंधित ख़बरें
मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: इंदौर के युवक की हत्या, पत्नी अब भी लापता

मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: इंदौर के युवक की हत्या, पत्नी अब भी लापता

Aaj ka Rashifal 8 June, 2025

Aaj Ka Rashifal 8 June 2025 : कल इन राशि वालों की होगी तगड़ी कमाई और प्यार में सफलता, बाकी रहें सावधान

World Oceans Day 2025

World Oceans Day पर करें इन 5 इंडियन बीचेस की यात्रा, जहां नेचर और पीस दोनों मिलेगा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home