• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

BOC Day 2 : अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने बकरीद पर कमाए इतने करोड़, क्या तोड़ेगी ये उनकी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड?

Housefull 5 BOC Collection Day 2 : 'हाउसफुल 5' ने अक्षय कुमार के करियर को नई उम्मीद दी है. पहले दिन ₹24 करोड़ की ओपनिंग के बाद, बकरीद के दिन फिल्म ने शानदार कमाई की है. ये फिल्म अब तक RRR जैसी कई बड़ी फिल्मों को दूसरे दिन की कमाई में पछाड़ चुकी है. अगर वीकेंड पर ग्रोथ जारी रही, तो जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री संभव है.

  • Samachaar Desk | 08 Jun 2025 08:39 AM
BOC Day 2 : अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने बकरीद पर कमाए इतने करोड़, क्या तोड़ेगी ये उनकी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड?

Housefull 5 BOC Collection Day 2 : एक लंबे समय से सुपरहिट का इंतजार कर रहे अक्षय कुमार को ‘हाउसफुल 5’ के रूप में बड़ी उम्मीद मिली है. त्योहारों के मौके पर रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर डाला है. क्या ये फिल्म अक्षय को पुराने दिनों की चमक वापस दिलाएगी? आइए जानें अब तक का हाल...

फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त शुरुआत करते हुए ₹24 करोड़ की ओपनिंग ली. लेकिन बकरीद के मौके पर लोगों की भीड़ और बढ़ गई. दूसरे दिन Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने ₹30 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन ₹54 करोड़ पहुंच गया. सबसे ज्यादा कमाई नाइट शोज से हुई, जिसमें करीब 52% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फिल्म को मिला फुल फैमिली पैकेज रिस्पॉन्स

‘हाउसफुल 5’ की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट है, जिसमें 19 कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है. फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में प्रचारित किया गया है और इसकी मस्तीभरी टोन लोगों को खूब पसंद आ रही है.

बजट है 255 करोड़, क्या वाकई करेगी मुनाफा?

हालांकि फिल्म ने अब तक 54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, लेकिन इसकी लागत ₹255 करोड़ बताई जा रही है. यानी प्रॉफिट में आने के लिए फिल्म को लंबा चलना होगा.

अब तक अक्षय कुमार की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म रही है ‘हाउसफुल 4’, जिसने ₹210 करोड़ कमाए थे. अगर ‘हाउसफुल 5’ उस आंकड़े को पार कर जाती है, तो ये बन सकती है अक्षय के करियर की बिगेस्ट ग्रॉसर.

दूसरे दिन की कमाई ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

‘हाउसफुल 5’ ने अपनी दूसरे दिन की कमाई (₹30 करोड़) से कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है:

सिकंदर - ₹29 करोड़ . गोलमाल अगेन - ₹28.37 करोड़ . ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - ₹28.25 करोड़. RRR - ₹24 करोड़ .

यहां तक कि 'RRR' जैसी 1000 करोड़ क्लब वाली फिल्म को भी पछाड़ दिया है.

क्या 'हाउसफुल 5' रविवार को दिखाएगी जलवा?

अब सभी की नजरें रविवार की कमाई पर टिकी हैं. अगर फिल्म तीसरे दिन भी अच्छी ग्रोथ दिखाती है, तो 100 करोड़ क्लब में एंट्री पक्की है. ऐसे में अक्षय कुमार के लिए ये फिल्म करियर टर्नअराउंड साबित हो सकती है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home