• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

कांवड़ यात्रा से पहले ही लगा ब्रेक! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ से यूपी गेट तक DME पूरी तरह बंद रहेगा. भारी वाहन 11 जुलाई से ही रोक दिए जाएंगे. NH-9 रहेगा खुला, लेकिन जाम की आशंका. पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया- यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत!

  • Samachaar Desk | 05 Jul 2025 09:58 AM
कांवड़ यात्रा से पहले ही लगा ब्रेक! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) को 19 जुलाई से 23 जुलाई तक आम वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है. ये दिन सावन महीने की शिवरात्रि तक जारी रहेंगे. गाजियाबाद प्रशासन के अनुसार, ये पाबंदी मेरठ के काशी टोल प्लाजा से लेकर यूपी गेट, गाजियाबाद तक के 56 किलोमीटर हिस्से पर लागू रहेगी.

इस दौरान केवल कांवड़ यात्रियों को ही इस एक्सप्रेसवे पर चलने की अनुमति होगी. आम लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

भारी वाहनों की एंट्री पहले ही बंद

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का प्रवेश पहले ही 11 जुलाई से बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद 19 जुलाई से हल्के वाहन जैसे कारें और अन्य निजी वाहन भी इस रूट पर नहीं चल सकेंगे. इससे दिल्ली, नोएडा, मेरठ और आस-पास के इलाकों में यात्रा करने वालों को असुविधा हो सकती है. हालांकि, NH-9 आम यात्रियों के लिए खुला रहेगा, लेकिन इस पर भारी ट्रैफिक दबाव की संभावना है.

ये मार्ग रहेंगे चालू

प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ रूट तय किए हैं:

मेरठ से गाजियाबाद आने वाले हल्के वाहन – हापुड़ होते हुए NH-9 से गुजर सकेंगे. गाजीपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन – डासना होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) से मेरठ भेजे जाएंगे. बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहन – ट्रॉनिका सिटी और सोनिया विहार के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे. हापुड़ व बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर आने वाले वाहन – डासना ब्रिज से डायवर्ट होंगे. लोनी बॉर्डर पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी.

पिछले साल हुआ था भीषण जाम

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यात्रा के दौरान भारी ट्रैफिक की आशंका है. 2023 में भी एक अस्थायी डायवर्जन के चलते NH-9 पर हजारों वाहन कई घंटों तक फंसे रहे थे. DND फ्लाईवे, नोएडा एक्सप्रेसवे और EPE पर भी लंबा जाम लगा था.

इस बार गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है ताकि ऐसी स्थिति न दोहराई जाए.

तीन मुख्य मार्गों से गुजरते हैं कांवड़ यात्री

हर साल लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। गाजियाबाद जिले में इन तीन मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है:

1. लोनी बॉर्डर से निवाड़ी तक की पाइपलाइन रोड – पैदल यात्रियों के लिए प्रमुख रूट. 2. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) – तेज रफ्तार डाक कांवड़ियों का पसंदीदा मार्ग. 3. NH-34 (जीटी रोड) – कांवड़ यात्रा का पारंपरिक और व्यस्त मार्ग.

सावधानी और सहयोग की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के इन खास दिनों में धैर्य और सहयोग बनाए रखें. वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पहले से लेकर ही सफर की योजना बनाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके. साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देते हुए यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

संबंधित ख़बरें
Metro In Dino Box Office Collection Day 1

Box Office Collection Day 1 : पहले दिन की कमाई ने किया सभी को हैरान, 'मेट्रो इन दिनों' की पकड़ बनी धीमी

Gupt Film

इस फिल्म में काजोल ने किया था कुछ ऐसा कि बॉबी देओल के उड़ गए थे होश

Namo Bharat Train

160 बार हुआ चमत्कार! नमो भारत ट्रेन में छूटा सामान? अब खुद-ब-खुद लौट आएगा... लेकिन कैसे?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home