• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब कैबिनेट की बड़ी बैठक 7 जुलाई को, ड्रग माफिया पर गिर सकती है गाज!

पंजाब सरकार एक बार फिर राज्य के सबसे ज्वलंत मुद्दों पर निर्णायक कदम उठाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई, सोमवार को सुबह 10:30 बजे अपने आवास पर पंजाब कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है.

  • Golu Dwivedi | 05 Jul 2025 12:14 PM
पंजाब कैबिनेट की बड़ी बैठक 7 जुलाई को, ड्रग माफिया पर गिर सकती है गाज!

पंजाब सरकार एक बार फिर राज्य के सबसे ज्वलंत मुद्दों पर निर्णायक कदम उठाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई, सोमवार को सुबह 10:30 बजे अपने आवास पर पंजाब कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में ड्रग तस्करी पर कड़े कानून बनाने और सतलुज-यमुना लिंक (SYL) विवाद पर रणनीति तैयार करने को लेकर चर्चा होगी.

यह मीटिंग इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि केंद्र सरकार ने 9 जुलाई को पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को SYL मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया है. ऐसे में राज्य सरकार कैबिनेट बैठक के जरिए एक सशक्त राजनीतिक और कानूनी रणनीति तैयार करना चाहती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कानून लाने की तैयारी

पंजाब में लगातार बढ़ रही नशे की समस्या को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है. बैठक में ड्रग तस्करी को रोकने के लिए मौजूदा कानूनों में सख्ती लाने पर विचार किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, ड्रग तस्करी में लिप्त अपराधियों को लेकर सज़ा की अवधि बढ़ाने, संपत्ति ज़ब्त करने और केस की फास्ट-ट्रैक सुनवाई जैसे प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है.

SYL विवाद पर बनेगी संयुक्त रणनीति

कैबिनेट की इस बैठक का दूसरा सबसे अहम मुद्दा SYL यानी सतलुज-यमुना लिंक नहर है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और केंद्र के हस्तक्षेप के बाद पंजाब सरकार अब इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहती है. माना जा रहा है कि कैबिनेट में पंजाब के हितों की रक्षा करने वाली रणनीति को मंजूरी दी जाएगी, जिसे 9 जुलाई की केंद्र सरकार की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा.

विधानसभा सत्र पर भी लग सकती है मुहर

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पंजाब विधानसभा का सत्र 10-11 जुलाई को बुलाए जाने की संभावना है. इस प्रस्ताव को 7 जुलाई की कैबिनेट बैठक में औपचारिक मंजूरी मिल सकती है। सत्र में ड्रग्स और SYL जैसे अहम मुद्दों पर राजनीतिक सहमति और प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
Namo Bharat Train

160 बार हुआ चमत्कार! नमो भारत ट्रेन में छूटा सामान? अब खुद-ब-खुद लौट आएगा... लेकिन कैसे?

meerut highway

कांवड़ यात्रा से पहले ही लगा ब्रेक! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

oneplus nord 5

OnePlus Nord 5 की कीमत और फीचर्स ने मिड-रेंज मार्केट में मचा दी हलचल, लॉन्च से पहले सामने आए बड़े खुलासे!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home