• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Indore Missing Couple Case में आने लगी साजिश की बू, सफेद शर्ट में छिपा है सोनम के गायब होने का राज!

मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने आए इंदौर कपल की लापता होने से पहले की CCTV फुटेज सामने आई है. राजा सूर्यवंशी की लाश मिलने और सोनम के अब तक लापता होने से केस में साजिश की बू आ रही है.

  • Sagar | 07 Jun 2025 11:53 AM
 Indore Missing Couple Case में आने लगी साजिश की बू, सफेद शर्ट में छिपा है सोनम के गायब होने का राज!

Indore Missing Couple Case: मेघालय की पहाड़ियों में घूमने आए इंदौर के कपल की कहानी अब एक रहस्यमयी ट्रैजिक थ्रिलर में बदल चुकी है. 23 मई को लापता हुए राजा सूर्यवंशी और उनकी पत्नी सोनम से जुड़ा एक नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसने इस केस को और पेचीदा बना दिया है.

क्या है नए CCTV फुटेज में?

यह फुटेज 22 मई की है- यानी उस दिन की जब राजा और सोनम आखिरी बार किसी सार्वजनिक जगह पर देखे गए थे. वीडियो में दोनों एक स्कूटर पर बैठकर शिलॉन्ग के एक होमस्टे पर आते हैं. दोनों ने काले रंग की जैकेट पहन रखी है और उनके पास एक सफेद सूटकेस है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राजा रिसेप्शन डेस्क पर रजिस्ट्रेशन के लिए अंदर जाते हैं, जबकि सोनम बाहर खड़ी होकर जैकेट उतारती हैं और अपने बाल संवारती है. कुछ मिनटों बाद राजा बाहर आते हैं और सूटकेस से कुछ सामान निकालकर सोनम को देते है. दिलचस्प बात ये है कि सोनम जो सफेद शर्ट इस वीडियो में पहने हुए दिख रही हैं, वही शर्ट बाद में राजा की लाश के पास बरामद हुई.

स्कूटर कहां गया?

वीडियो में जो स्कूटर कपल चला रहा था, वही स्कूटर बाद में उस गॉर्ज (गहरी खाई) के पास लावारिस हालत में मिला, जहां राजा सूर्यवंशी की लाश मिली. यह जगह उनके होमस्टे से करीब 20 किलोमीटर दूर थी.

कब हुआ कपल लापता?

23 मई को दोनों चेरापूंजी इलाके से अचानक गायब हो गए थे. इसके बाद न तो उनका फोन मिला और न ही कोई लोकेशन. कुछ दिन बाद राजा का शव खाई में मिला, लेकिन सोनम अब तक लापता हैं.

कौन है तलाश में?

राजा का शव वापस इंदौर लाया जा चुका है. वहीं सोनम के भाई अभी भी शिलॉन्ग में हैं और उनकी तलाश जारी है. यह तलाश अब 15 दिन से ज्यादा वक्त से चल रही है.

पुराने फुटेज से जुड़ती कड़ियां

इससे पहले 21 मई का एक CCTV सामने आया था, जिसमें कपल शिलॉन्ग के एक अन्य होमस्टे में चेक-इन करते दिखा था. अब 22 मई का वीडियो सामने आने से कहानी में नया मोड़ आ गया है.

संबंधित ख़बरें
Oukitel WP55 Pro

एक बार चार्ज, हफ्तों चलेगा! आया 11000mAh बैटरी और 108MP कैमरे वाला ‘टैंक’ स्मार्टफोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश

Benefits Of Milk

दूध के साथ खा लें ये Dry Fruit, कमजोरी रहेगी कोसों दूर, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

Viral Video

₹5 वाला पारले-जी गाजा में ₹2342 का! बच्चे की भूख और बाप का दर्द देख रो पड़े लोग, देखें Video

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home