• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

बिग बॉस 19 नहीं जीतीं, लेकिन दिल जीत लिया! ग्वालियर लौटते ही तान्या मित्तल का रॉयल वेलकम, वीडियो वायरल

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, लेकिन ग्वालियर में उनके भव्य स्वागत और इमोशनल वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया. जानें उनके नए प्रोजेक्ट्स और आगे की प्लानिंग.

  • Samachaar Desk | 15 Dec 2025 02:36 PM
बिग बॉस 19 नहीं जीतीं, लेकिन दिल जीत लिया! ग्वालियर लौटते ही तान्या मित्तल का रॉयल वेलकम, वीडियो वायरल

‘बिग बॉस 19’ की विजेता भले ही तान्या मित्तल न बन पाईं हों, लेकिन इस सीजन की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट वही रहीं. शो के दौरान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, दौलत और बेबाक अंदाज के चलते तान्या लगातार सुर्खियों में बनी रहीं. सोशल मीडिया से लेकर घर के अंदर तक, हर जगह उनके नाम की चर्चा होती रही. फिनाले के बाद यह साफ हो गया कि ट्रॉफी किसी और के हाथ गई, लेकिन पॉपुलैरिटी की बाज़ी तान्या ने ही मारी.

शो के बाद घर वापसी, ग्वालियर में हुआ भव्य स्वागत

बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही तान्या मित्तल अपने घर ग्वालियर पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. घर को फूलों से सजाया गया था और बाहर महंगी कारों की लंबी कतारें देखकर हर कोई हैरान रह गया. यह नज़ारा उन दावों को और मजबूती देता दिखा, जो तान्या शो के दौरान अपनी लाइफस्टाइल को लेकर करती रही थीं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Jab Tanya ka bhai #BiggBoss19 me aya tha tab Uske rone ko bhi jhoot bola gaya..bola gaya sympathy le rahi.

Ab dekho Tanya apne family ke sath bhi waise hi mil rahi hai.

Its called real love .Tanya Mittal proove that Only She was true in BB.#BB19 #TanyaMittal #TanyaMittal???? pic.twitter.com/P9YgaO50rf

— SP INDIAN ???????? (❤SidHearts❤) (@SPIndian500) December 15, 2025

भावुक हुईं तान्या, परिवार से मिलते ही छलके आंसू

घर पहुंचते ही तान्या अपने मामाजी से गले मिलीं और भावुक होकर रो पड़ीं. वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं कि उन्होंने जानबूझकर परिवार का नाम नहीं लिया, ताकि कोई उनका मज़ाक न बनाए. परिवार के सदस्य उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि वह किसी विनर से कम नहीं हैं. इस इमोशनल पल ने फैंस का दिल जीत लिया. तान्या ने इस वीडियो को “मैं घर पर हूं” कैप्शन के साथ शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

फिनाले भी परिवार संग मनाया, वीडियो हुआ वायरल

तान्या मित्तल ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले देखते हुए नजर आईं. इस वीडियो में उनका अंदाज़, स्टाइल और कॉन्फिडेंस फैंस को खूब पसंद आया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए और उन्हें “रियल विनर” तक कह दिया.

बिग बॉस के बाद पहला प्रोजेक्ट

बिग बॉस से बाहर आते ही तान्या मित्तल के करियर ने रफ्तार पकड़ ली है. उन्हें अपना पहला एक्टिंग असाइनमेंट मिल चुका है. तान्या एक सैलून सर्विस ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं, जिसमें उन्होंने कोरियन ब्यूटी सर्विस को प्रमोट किया. इस ऐड में गुलाबी साड़ी में उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा है.

एकता कपूर के ऑफर से बढ़ी उम्मीदें

शो के दौरान एक एपिसोड में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने तान्या से बाहर मिलने की इच्छा जताई थी. इसके बाद से अटकलें तेज हैं कि तान्या को जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखा जा सकता है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि तान्या मित्तल का सफर अब और ऊंचाइयों तक जाने वाला है.

संबंधित ख़बरें
Haq On OTT

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ अब OTT पर… शाहबानो केस पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा

Silver Rate Today

Silver Price Today: चांदी ने रचा इतिहास! 12 हजार से 2 लाख तक का सफर, निवेशकों की चांदी ही चांदी

Pankaj Chaudhary

पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष! 2027 चुनाव में पार्टी की पूरी तैयारी, बोले- कोई चुनौती नहीं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home