• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

दूध के साथ खा लें ये Dry Fruit, कमजोरी रहेगी कोसों दूर, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

Health Tips: रात में दूध में खजूर मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. यह एनर्जी बढ़ाता है, पाचन सही करता है, इम्यूनिटी मजबूत बनाता है और बाल व त्वचा की सेहत सुधारता है. साथ ही वजन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में भी मददगार है.

  • Samachaar Desk | 06 Jun 2025 08:33 PM
दूध के साथ खा लें ये Dry Fruit, कमजोरी रहेगी कोसों दूर, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत को लेकर सजग है. लोग ऐसे फूड्स की तलाश में रहते हैं जो कम मेहनत में अधिक लाभ दें. ऐसे में दूध और खजूर का कॉम्बिनेशन एक सुपरहेल्दी ड्रिंक बन जाता है. खासकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इसके जबरदस्त लाभ.

शरीर को मिलेगी तगड़ी ऊर्जा

अगर आप दिनभर थकान महसूस करते हैं या शरीर में कमजोरी बनी रहती है, तो दूध में खजूर मिलाकर पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. खजूर में प्राकृतिक शुगर होती है, जो दूध के प्रोटीन और फैट के साथ मिलकर शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है. रात में दूध-खजूर का सेवन आपके पाचन तंत्र को भी फायदा पहुंचाता है. खजूर में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर करता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है. इससे नींद भी अच्छी आती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इम्यूनिटी होगी मजबूत

आज के समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है. खजूर और दूध दोनों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मिलकर शरीर की इम्यूनिटी को नैचुरली बूस्ट करते हैं. अगर आप बालों का झड़ना या त्वचा की चमक खोने की समस्या से परेशान हैं, तो दूध में खजूर मिलाकर पीना एक आसान उपाय हो सकता है. इसमें मौजूद आयरन, जिंक और विटामिन ई बालों और स्किन की हेल्थ को सुधारते हैं.

वजन बढ़ाने में कारगर

जो लोग दुबलापन दूर करना चाहते हैं, उनके लिए दूध और खजूर एक नैचुरल वेट गेनर की तरह काम करता है. इसका नियमित सेवन करने से धीरे-धीरे हेल्दी तरीके से वजन बढ़ सकता है.

मांसपेशियों को बनाए ताकतवर

दूध में प्रोटीन और खजूर में पोटेशियम होता है, जो मिलकर मांसपेशियों की ग्रोथ और रिकवरी में मदद करता है. जिम जाने वाले लोगों के लिए यह एक शानदार नैचुरल सप्लीमेंट है. दूध में खजूर मिलाकर पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. खजूर में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में सहायक होता है.

रात में दूध और खजूर का सेवन केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत में भी गुणकारी है. इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में बड़ी मंजूरी, जल्द शुरू हो सकती है इंटरनेट सेवा

एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में बड़ी मंजूरी, जल्द शुरू हो सकती है इंटरनेट सेवा

Motorola Edge 60

इस दिन लॉन्च होगा धमाकेदार Motorola Edge 60, मिलेगा 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन

Oukitel WP55 Pro

एक बार चार्ज, हफ्तों चलेगा! आया 11000mAh बैटरी और 108MP कैमरे वाला ‘टैंक’ स्मार्टफोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home