• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Ludhiana Nurse Murder Case: लुधियाना के होटल में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की करी हत्या, होटल से हुआ फरार

Ludhiana Nurse Murder Case: लुधियाना में नर्स रेखा की हत्या उसके प्रेमी अमित ने की. होटल में झगड़े के बाद अमित ने गला घोंटकर हत्या की और अस्पताल में झूठी कहानी सुनाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

  • Samachaar Desk | 15 Dec 2025 08:52 PM
Ludhiana Nurse Murder Case: लुधियाना के होटल में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की करी हत्या, होटल से हुआ फरार

Ludhiana Nurse Murder Case: लुधियाना में नर्स रेखा की हत्या उसके प्रेमी अमित ने की. होटल में झगड़े के बाद अमित ने गला घोंटकर हत्या की और अस्पताल में झूठी कहानी सुनाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पंजाब के लुधियाना में नर्स रेखा की हत्या का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस के अनुसार, ये हत्या रेखा के ही प्रेमी अमित ने की थी. घटना से पहले दोनों के बीच होटल के कमरे में विवाद हुआ, जिसमें रेखा ने कथित तौर पर अमित पर हमला किया. इसके जवाब में अमित ने रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

होटल में हुआ विवाद

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. अमित और रेखा लुधियाना के इंडो अमेरिकन होटल में ठहरे हुए थे. दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और इस दौरान शादी को लेकर बातचीत हुई. अमित ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिससे दोनों के बीच बहस हुई. ये बहस जल्दी ही हिंसक झगड़े में बदल गई.

झगड़े के दौरान हिंसा

पुलिस के अनुसार, रेखा ने गुस्से में आकर कटर से अमित पर हमला किया और उसके प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई. इसके बाद अमित ने आपा खो दिया और रेखा के चेहरे पर कई घूंसे मारे. उसने रेखा का गला दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक वह दम नहीं तोड़ दी. हत्या के बाद अमित होटल से भाग गया.

अस्पताल में झूठी कहानी

हत्या के बाद अमित सीधे लुधियाना के निजी अस्पताल सीएमसी गया. उसने डॉक्टरों से कहा कि जालंधर बाईपास पर कुछ बदमाशों ने उस पर हमला किया. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. अमित अपनी झूठी कहानी पर कायम रहा और बाद में गंभीर हालत के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने खुलासा किया

इसी बीच, जालंधर बाईपास के पास एक होटल से महिला का अर्धनग्न शव मिलने की जानकारी मिली. होटल स्टाफ ने बताया कि महिला के साथ आया युवक फरार हो गया. पुलिस ने अमित पर शक किया और सख्ती से पूछताछ की. अंत में अमित टूट गया और उसने हत्या की पूरी कहानी कबूल कर ली.

मृतका और आरोपी के बारे में

अमित ने बताया कि वो रेखा के साथ बाइक पर होटल गया था. झगड़े के बाद उसने गुस्से में आकर रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद अपने जख्म को कपड़े से ढककर अस्पताल पहुंच गया.

रेखा पेशे से नर्स थी और दो बेटों की मां थी. वो अपने पति से अलग रह रही थी. उसका भाई कोहारा इलाके की फैक्ट्री में काम करता है. आरोपी अमित कढ़ाई का काम करता था. पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

संबंधित ख़बरें
Jay Bhanushali Viral Video

Jay Bhanushali Video: कॉन्सर्ट में साथ नजर आए जय भानुशाली और मिस्ट्री गर्ल, वीडियो हुआ वायरल..!

griha pravesh

Griha Pravesh Muhurat 2026: साल 2026 में नए घर में प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त, जानें कौन-से दिन और समय लाएंगे घर में सुख और समृद्धि

crack cream

Winter Crack Cream: फटी एड़ियों की परेशानी को कहें अलविदा, घर पर बनाएं ये आसान क्रीम..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home