• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

हर मोबाइल स्क्रीन बनेगा थिएटर! आमिर खान की ब्लॉकबस्टर ‘सितारे जमीन पर’ अब यूट्यूब पर – जानिए रिलीज डेट और कीमत

Sitaare Zameen Par Youtube Release : आमिर खान की ब्लॉकबस्टर ‘सितारे जमीन पर’ अब थिएटर के बाद सीधे यूट्यूब पर! सिर्फ इतने रूपये में घर बैठे देखिए सुपरहिट फिल्म.

  • Samachaar Desk | 30 Jul 2025 10:52 AM
हर मोबाइल स्क्रीन बनेगा थिएटर! आमिर खान की ब्लॉकबस्टर ‘सितारे जमीन पर’ अब यूट्यूब पर – जानिए रिलीज डेट और कीमत

Sitaare Zameen Par Youtube Release : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सिनेमा की दुनिया में नई लहर लाने जा रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने थिएटर में जबरदस्त कमाई करते हुए दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. लेकिन अब आमिर खान ने ऐसा फैसला लिया है जिससे सिनेमा का भविष्य ही बदल सकता है. फिल्म को अब यूट्यूब पर भी रिलीज किया जा रहा है – वो भी सिर्फ 1 अगस्त 2025 से, बेहद कम कीमत पर.

हर घर, हर मोबाइल अब बनेगा ‘जनता का थिएटर’

‘सितारे जमीन पर’ को अब थिएटर के बाहर भी आसानी से देखा जा सकेगा. फिल्म यूट्यूब पर सिर्फ ₹100 में रेंट पर उपलब्ध होगी. वहीं अमेरिका, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत 38 देशों में इसे लोकल प्राइसिंग पर देखा जा सकेगा. यह पहल खास उन दर्शकों के लिए है जो किसी कारणवश थिएटर नहीं जा सकते या जिनके पास सीमित संसाधन हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फिल्म में सबटाइटल्स और डबिंग का खास ख्याल रखा गया है ताकि यह दुनिया के हर कोने तक सही मायनों में पहुंच सके.

आमिर खान का डिजिटल विजन: "हर किसी तक पहुंचे सिनेमा"

आमिर खान ने फिल्म की डिजिटल रिलीज पर बात करते हुए कहा, “मैं पिछले 15 सालों से इस आइडिया पर काम कर रहा था. अब भारत में इंटरनेट और डिजिटल पेमेंट्स की आसान उपलब्धता ने इसे संभव बना दिया है. यूट्यूब आज हर डिवाइस में है और इसके जरिए हम देश-दुनिया के हर कोने तक अपनी फिल्में पहुंचा सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह मॉडल सफल होता है तो नए फिल्ममेकर्स और कलाकारों को भी वैश्विक मंच मिलेगा, जिससे बॉलीवुड की रचनात्मक दुनिया का विस्तार होगा.

यूट्यूब बनेगा आमिर खान प्रोडक्शंस की डिजिटल झलक

यह सिर्फ एक फिल्म की बात नहीं है. आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्मों को भी इसी मॉडल पर यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा. इससे दर्शकों को सस्ती, सरल और सीधी पहुंच मिलेगी, जबकि फिल्ममेकर्स को ज्यादा फ्रीडम और दर्शकों से डायरेक्ट कनेक्शन मिलेगा.

वर्कफ्रंट: आमिर की अगली पेशकशें भी चर्चा में

‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं, जिसे आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है. इसके अलावा आमिर 'लाहौर 1947' और 'एक दिन' जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो अगले साल तक रिलीज होंगी.

संबंधित ख़बरें
sonu nigam

बॉलीवुड के इस मशहूर सिंगर ने की है फिल्मों में एक्टिंग भी – कभी बचपन का रोल, तो कभी निभाया लव ट्रायंगल में हीरो का किरदार!

Sawan Somwar 2025

Sawan 2025 Last Monday : सावन का आखिरी सोमवार क्यों माना जा रहा है सबसे खास, जानें पूजा का महत्तव

gas connection

मालिक की मौत के बाद भी चलता रहेगा गैस कनेक्शन, लेकिन सिर्फ तब... जब आपको पता हो ये जरूरी बातें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home