• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

18 साल बाद क्या बंद होने जा रहा है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? प्रोड्यूसर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी!

TMKOC News: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बंद होने की अफवाहों पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने प्रतिक्रिया दी. वहीं एक्ट्रेस प्राजक्ता शिसोदे के शो छोड़ने से फैंस में हलचल.

  • Samachaar Desk | 08 Dec 2025 03:13 PM
18 साल बाद क्या बंद होने जा रहा है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? प्रोड्यूसर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी!

टीवी की दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बार फिर चर्चाओं में है. 18 साल से दर्शकों को हंसी का डोज देने वाला यह शो अब लगातार विवादों से घिरता जा रहा है. कई सालों से कलाकारों के शो छोड़ने और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाने से लेकर शूटिंग माहौल तक की शिकायतें सामने आती रही हैं. अब एक बार फिर शो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है क्या ‘तारक मेहता’ बंद होने वाला है?

इस चर्चा ने फैंस की चिंता बढ़ा दी, लेकिन अब प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने इस पर अपनी बात कही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

18 सालों से दर्शकों का चहेता शो

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. तब से यह शो भारतीय टीवी पर एक प्रतीक बन गया है.

  • यह देश का सबसे लंबा चलने वाला सिटकॉम है
  • चाइल्ड आर्टिस्ट यहां बड़े होते दिखे
  • शो का हर किरदार दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है

हाल ही में इंडियन टेलीविजन एकेडमी की 25वीं सालगिरह के दौरान भी इस शो की लम्बी सफलता का जश्न मनाया गया. इसके साथ ही प्रोड्यूसर असित मोदी ने शो बंद होने की खबरों को बिल्कुल झूठ बताया.

शो बंद होने की खबरों पर असित मोदी की सफाई

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही थी कि शो जल्द ही ऑफ-एयर हो सकता है. इसके बीच असित मोदी ने स्पष्ट कहा, “शो बंद नहीं हो रहा है. हमने 18 साल पूरे किए हैं और आगे भी दर्शकों को हंसाते रहेंगे.” उन्होंने फैंस से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की और कहा कि टीम लगातार नए एपिसोड और बेहतर मनोरंजन पर काम कर रही है.

एक्ट्रेस प्राजक्ता शिसोदे ने छोड़ा शो

फैंस की बेचैनी बढ़ाने वाली बड़ी वजह है शो की अहम कलाकार प्राजक्ता शिसोदे का अचानक शो छोड़ देना. शो में उन्हें गोकुलधाम सोसाइटी में सब्जी बेचने वाली सुनीता के किरदार में देखा जाता था. प्राजक्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “आपको उन लोगों के साथ काम नहीं करना चाहिए, जो आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करते और आपके आत्मसम्मान की बलि चढ़ाते हैं. ‘सुनीता’ के किरदार के लिए धन्यवाद. मैं अपनी महिला मंडल को बहुत मिस करूंगी.”

उनकी इस पोस्ट से साफ है कि उनका जाना किसी विवाद या असहमति का परिणाम है. इसके पहले भी शो की कई कलाकाराएं मेकर्स पर मनमानी, गलत व्यवहार और काम के माहौल को लेकर आरोप लगा चुकी हैं.

फैंस को लगा बड़ा झटका

प्राजक्ता के जाने से फैंस में निराशा दिख रही है. लोगों का कहना है कि शो धीरे-धीरे अपनी पुरानी चमक खो रहा है.  कई महत्वपूर्ण किरदार पहले ही शो से जा चुके हैं.  बार-बार कास्ट बदलने से शो की प्रामाणिकता प्रभावित हो रही है

जहां एक ओर ‘तारक मेहता’ के बंद होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी हैं, वहीं प्रोड्यूसर असित मोदी ने साफ कहा है कि शो कहीं नहीं जा रहा. लेकिन लगातार कलाकारों का शो छोड़ना और विवादों का बढ़ना यह जरूर बताता है कि पर्दे के पीछे सबकुछ ठीक नहीं है.

संबंधित ख़बरें
Indigo Crisis

इंडिगो अब भी बड़ा सिरदर्द… दिल्ली और मुंबई से कई फ्लाइट्स कैंसिल, DGCA ने कारण बताओ नोटिस जारी किया!

Pawan Singh

Laughter Chef 3 में धमाल… पवन सिंह, तेजस्वी प्रकाश और कपिल शर्मा ने audience को किया लोटपोट!

Fake Currency

जालंधर में एटीएम से निकले 500 के नकली नोट, सुरक्षा फीचर्स गायब… लोगों में दहशत, बैंक ने शुरू की जांच

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home