• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

IndiGo की फ्लाइट समस्याओं ने शेयर बाजार में मचाई हलचल, छह दिनों में 16.4% गिरावट

इंडिगो की फ्लाइट रद्दी और ऑपरेशन में गड़बड़ी के कारण शेयर लगातार गिर रहे हैं. छह दिनों में 16.4% तक कमी, DFCA ने CEO को कारण बताने का नोटिस भेजा है.

  • Samachaar Desk | 08 Dec 2025 08:19 PM
IndiGo की फ्लाइट समस्याओं ने शेयर बाजार में मचाई हलचल, छह दिनों में 16.4% गिरावट

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले का एक डॉयलाग “तेरा क्या होगा कालिया?” आज एयरलाइन इंडिगो की स्थिति पर सटीक बैठता है. लगातार फ्लाइट रद्द होने और शेयर गिरावट के कारण इस समय निवेशकों के बीच चिंता बढ़ी है.

इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर सोमवार को 10% तक गिरकर 4,842 रुपये पर आ गए. ये सातवें दिन लगातार नुकसान है. छह दिनों में शेयर 16.4% गिर चुका है, जिससे मार्केट वैल्यू में 37,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फ्लाइट ऑपरेशन में बड़ी दिक्कतें

इंडिगो नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के कारण ऑपरेशन में गड़बड़ी झेल रही है. नए नियमों के चलते क्रू शेड्यूल सेट करना मुश्किल हो गया और पायलटों की भारी कमी हो गई. इसके परिणामस्वरूप सेवा लगभग ठप हो गई. सिर्फ शुक्रवार को ही 1,000 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं, जो इंडिगो के रोज के ऑपरेशन का लगभग आधा हिस्सा है. इससे देश भर के एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे रहे.

ब्रोकरेज फर्मों की प्रतिक्रिया

बाजार में दिक्कतों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्मों ने टारगेट प्राइस कम करना शुरू कर दिया है. UBS ने खरीद की सलाह जारी रखी है, लेकिन एयरलाइन की कम तैयारी और नए नियमों के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए टारगेट प्राइस घटाकर 6,350 रुपये कर दिया गया.

इंटरनेशनल ब्रोकरेज ने नए नियमों के पालन के लिए अतिरिक्त क्रू की जरूरत और रुपये के मुकाबले डॉलर की कमजोरी के कारण खर्च बढ़ने का अनुमान लगाया है. हालांकि, UBS का मानना है कि इंडिगो की लंबी अवधि की ग्रोथ मजबूत रहेगी, खासकर इसके इंटरनेशनल विस्तार के कारण.

डीजीसीए का नोटिस

डीजीसीए ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को पूरे भारत में यात्रियों को प्रभावित करने वाली फ्लाइट समस्याओं के कारण, कारण बताओ नोटिस भेजा है. उन्हें 24 घंटे में जवाब देने के लिए कहा गया है कि नियमों के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की गई. हालांकि हाल की गिरावट के बावजूद, इंडिगो का शेयर इस साल अब तक 7% ऊपर रहा है.

संबंधित ख़बरें
pawan singh

Pawan Singh: बिग बॉस के बाद अब इस शो में गर्दा उड़ाएंगे पवन सिंह...!

salman khan

क्या सलमान खान सीजन 20 भी करेंगे होस्ट? फिनाले में जाते-जाते बोली ये खास बातें!

Motorola Edge 70

Motorola Edge 70 भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें नए फोन की खासियत और कीमत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home