• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 Update : महाकुंभ से चर्चा में आईं ये हसीना बिग बॉस में करेंगी धमाकेदार एंट्री, सामने आएगा बड़ा ट्विस्ट!

Bigg Boss 19 Update : सलमान खान का शो इस बार बड़े बदलावों के साथ आ रहा है. तान्या मित्तल और वकील अली काशिफ के नाम लगभग कंफर्म हैं. घर में जेल नहीं होगी और 24 अगस्त को धमाकेदार प्रीमियर होगा.

  • Samachaar Desk | 18 Aug 2025 09:12 AM
Bigg Boss 19 Update :  महाकुंभ से चर्चा में आईं ये हसीना बिग बॉस में करेंगी धमाकेदार एंट्री, सामने आएगा बड़ा ट्विस्ट!

Bigg Boss 19 Latest Update : सलमान खान का शो बिग बॉस हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है. हर सीजन अपने साथ नए ट्विस्ट और नई कॉन्ट्रोवर्सी लेकर आता है. अब बिग बॉस 19 को लेकर फैंस में जबरदस्त बज है. जैसे-जैसे प्रीमियर डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शो से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार शो के फॉर्मेट में भी बड़े बदलाव किए गए हैं और कई नए चेहरे कंटेस्टेंट के रूप में सामने आए हैं.

तान्या मित्तल का नाम सुर्खियों में

इस सीजन में जिनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो हैं तान्या मित्तल. तान्या सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ही नहीं बल्कि एक सफल उद्यमी भी हैं. उनकी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की वजह से लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान भगदड़ की घटना में तान्या का साहस भी देखने को मिला, जब उन्होंने न केवल खुद को सुरक्षित किया बल्कि दूसरों की भी मदद की थी. यही वजह है कि सलमान खान के शो के लिए उनका नाम लगभग कंफर्म माना जा रहा है. हालांकि, तान्या की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फेमस वकील की होगी एंट्री

बिग बॉस के पिछले कुछ सीजनों में वकीलों की एंट्री ने शो को और दिलचस्प बनाया था. इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. खबरों के मुताबिक, फेमस लॉयर अली काशिफ खान को बिग बॉस 19 के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया है. अली कई हाई-प्रोफाइल केस में काम कर चुके हैं और उनकी एंट्री शो में एक नया ड्रामा और बहस का रंग भर सकती है.

View this post on Instagram

A post shared by Bigg Boss 19 Khabri (@biggboss.tazakhabar)


बिग बॉस हाउस का नया सेटअप

इस बार बिग बॉस 19 के घर को लेकर भी खास बातें सामने आई हैं. बिगबॉस अपडेट्स देने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar के मुताबिक, इस सीजन में घर के अंदर कोई जेल नहीं होगी. इसके अलावा, 19 अगस्त को मीडिया हाउस के अंदर एंट्री करेगी और दर्शकों को घर का एक्सक्लूसिव टूर दिखाया जाएगा. इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है.

कब होगा प्रीमियर?

फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार शो की शुरुआत का है. ताजा अपडेट के अनुसार, बिग बॉस 19 का भव्य प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होगा. सलमान खान की एंट्री हमेशा की तरह ग्रैंड होगी और दर्शकों को धमाकेदार ओपनिंग देखने को मिलेगी.

संबंधित ख़बरें
Delhi News

Delhi News: आईआईटी दिल्ली के छात्रों से नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 18 August 2025 : मेष और कुंभ राशि के लिए दिन शानदार, जानें अन्य राशियों का हाल..!

war 2

बड़ी खबर! थिएटर से उतरते ही नेटफ्लिक्स पर आएगी वॉर 2, क्या दिवाली पर मचेगा धमाल?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home