• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

फैन को धक्का मारते हुए कैमरे में कैद हुईं जया बच्चन, तो TV की अनुपमा ने सुनाई खरी-खोटी! देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दिल्ली में एक फैन को धक्का मारती नजर आईं. इस घटना पर अनुपमा फेम रुपाली गांगुली और कंगना रनौत ने उनकी आलोचना की है.

  • Samachaar Desk | 14 Aug 2025 10:51 AM
फैन को धक्का मारते हुए कैमरे में कैद हुईं जया बच्चन, तो TV की अनुपमा ने सुनाई खरी-खोटी! देखें Video

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं. अपने गुस्से के लिए मशहूर जया बच्चन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन को सबके सामने धक्का मारती नजर आ रही हैं. इस घटना के बाद से ही लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है, जब जया बच्चन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जा रही थीं. इसी दौरान एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा. यह देखकर जया बच्चन का पारा चढ़ गया और उन्होंने गुस्से में उसे जोर से धक्का दे दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने वहां खड़े लोगों के सामने कहा, “क्या है ये? क्या कर रहे हैं आप?" इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

रुपाली गांगुली का बयान

इस घटना पर टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की. एक इवेंट के दौरान मीडिया ने जब उनसे जया बच्चन के वायरल वीडियो के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा,” जया जी को देखकर मैंने अपनी मां के साथ उनकी फिल्म ‘कोरा कागज’ देखी थी, जिसमें मेरे पापा को नेशनल अवॉर्ड मिला था. उनकी एक्टिंग देखकर मैंने एक्टिंग सीखी. लेकिन उनसे इस तरह के बर्ताव की उम्मीद नहीं थी." रुपाली का यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Buzzzooka Prime (@buzzzookaprime)

कंगना रनौत ने भी की आलोचना

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस मामले में जया बच्चन के व्यवहार की निंदा की है. कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि पब्लिक फिगर होने के नाते आपको संयम और धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि लोग आपको प्यार और सम्मान के साथ अप्रोच करते हैं.

सोशल मीडिया पर बहस

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है. एक पक्ष का कहना है कि फैंस को भी सेलिब्रिटी की पर्सनल स्पेस का ध्यान रखना चाहिए, जबकि दूसरा पक्ष मानता है कि जया बच्चन का यह व्यवहार बेहद असभ्य और गैरज़रूरी था.

जया बच्चन का यह वीडियो न केवल मीडिया हेडलाइंस में छाया हुआ है, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े नाम भी इस पर खुलकर बोल रहे हैं. अब देखना यह है कि इस विवाद पर जया बच्चन की तरफ से कोई सफाई या बयान सामने आता है या नहीं.

संबंधित ख़बरें
tax

अब टैक्स फाइलिंग नहीं होगी टेंशन वाली – जियो फाइनेंस ऐप ने पेश किया सुपर आसान डिजिटल मॉड्यूल!

 Shilpa Shetty- Raj Kundra

मुंबई में 60 करोड़ रुपये के स्कैम का पर्दाफाश – शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर कानूनी शिकंजा

Independence Day 2025 Slogans

Independence Day 2025 Slogans : वंदे मातरम् से लेकर जय जवान तक: इन नारों ने बदल दी थी आजादी की दिशा, पढें देशभक्ति के 20 नारे..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home