• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

OMG! शाहजहांपुर में कार में जा बैठा मगरमच्छ, फिर जो लोगों ने किया देख उड़ जाएंगे होश

शाहजहांपुर के गदियाना मोहल्ले में एक मगरमच्छ अचानक सड़क से होते हुए एक घर में घुस गया और वहां खड़ी कार में जाकर आराम से बैठ गया. लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए मगरमच्छ को कार में बंद कर वन विभाग को सूचना दी.

  • Samachaar Desk | 04 Aug 2025 08:10 PM
OMG! शाहजहांपुर में कार में जा बैठा मगरमच्छ, फिर जो लोगों ने किया देख उड़ जाएंगे होश

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गदियाना मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया. मोहल्ले की सड़कों पर मस्ती से घूमता मगरमच्छ जब एक घर में दाखिल होकर वहां खड़ी कार के अंदर आराम से जा बैठा, तो लोगों की सांसें थम गईं. यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी, लेकिन यह सब हकीकत में हुआ और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

कार में सुस्ता रहा था 'ड्राइविंग फ्रेंडली' मगरमच्छ

स्थानीय लोगों को पहले अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने मगरमच्छ को कार के अंदर चारों पैरों को फैलाकर आराम करते देखा, तो पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मगरमच्छ खुले गेट से मोहल्ले में दाखिल हुआ और नाइट वॉक की तरह सड़कों पर टहलता हुआ चला गया. इसके बाद वह एक घर में घुसा और फिर कार में जा बैठा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

यूपी के शाहजहांपुर में रिहायशी इलाके में मगरमच्छ घुस आया जिसे स्थानीय नेताओं और लोगों ने पकड़कर रात भर कार में बंद रखा और सुबह वन विभाग से सुपुर्द कर दिया pic.twitter.com/l49st6f7iq

— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) August 4, 2025

बहादुरी से पकड़ा गया मगरमच्छ

इस घटना की सूचना तुरंत समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र बाजपेई, जीतिन यादव और संजीव को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए स्थिति को संभालने में जुट गए. तीनों ने मिलकर मगरमच्छ को शांत किया, उसका मुंह पौधों की झाड़ियों से बांधा और फिर उसे कार में बंद कर वन विभाग को सूचित किया. पूरी रात मगरमच्छ को कार में ही रखा गया और अगली सुबह उसे सुरक्षित रूप से वन विभाग के हवाले कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस रोमांचक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं किसी ने लिखा, "भाई को कार में डालकर सैर पर ले जा रहे हो क्या?" तो किसी ने कहा, "अच्छा हुआ पकड़ लिया, नहीं तो मोहल्ले का हाल बुरा हो जाता." एक अन्य यूजर ने बरसात के कारण मगरमच्छ के बस्ती में आ जाने को गंभीर मुद्दा बताया.

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सतर्कता और साहस से किसी भी संकट को संभाला जा सकता है चाहे वो कार में बैठा मगरमच्छ ही क्यों न हो.

संबंधित ख़बरें
AI tools

एक साथ 100 एजेंट्स, रिसर्च चुटकियों में! Manus के नए AI टूल Wide Research ने मचाया धमाल

Arbi

स्वाद में लाजवाब, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक भी? शौक से खाते हैं अरबी तो पहले जानें साइड इफेक्ट्स

Truecaller

Truecaller ने iPhone यूज़र्स को दिया बड़ा झटका, 30 सितंबर से बंद होगा ये फीचर, जानें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home