• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

स्वाद में लाजवाब, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक भी? शौक से खाते हैं अरबी तो पहले जानें साइड इफेक्ट्स

अरबी स्वाद में तो बेहतरीन होती है, लेकिन ज़्यादा या गलत तरीके से खाने पर यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे पेट में गैस, कब्ज, स्किन एलर्जी, जोड़ों में दर्द और ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

  • Samachaar Desk | 04 Aug 2025 07:07 PM
स्वाद में लाजवाब, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक भी? शौक से खाते हैं अरबी तो पहले जानें साइड इफेक्ट्स

अरबी, जिसे कई जगहों पर ‘कचालू’ या ‘तरो रूट’ भी कहा जाता है, भारतीय रसोई की एक लोकप्रिय सब्जी है. इसका स्वाद जितना बेहतरीन होता है, उतना ही पौष्टिक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट सब्जी कुछ लोगों के लिए सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याओं की वजह भी बन सकती है? खासकर जब इसका सेवन ज़रूरत से ज्यादा हो या बिना सही तरीके से पकाया गया हो.

पेट में गैस और सूजन

अरबी में मौजूद भारी स्टार्च और रेशे (फाइबर) पचने में समय लेते हैं. ज्यादा मात्रा में खाने पर यह पेट में गैस, सूजन और भारीपन का कारण बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है. अगर अरबी को ठीक से पकाया नहीं गया तो यह चिपचिपी बनावट के कारण आंतों में अवरोध पैदा कर सकती है. इसका असर मल त्याग पर पड़ता है जिससे कब्ज की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्किन एलर्जी का खतरा

अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल होते हैं जो कुछ लोगों की त्वचा को इरिटेट कर सकते हैं. इससे खुजली, जलन या रैश जैसी एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसी कोई प्रतिक्रिया हो तो तुरंत इसका सेवन बंद करना चाहिए. अरबी में ऑक्सालेट कंटेंट अधिक होता है जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है. यह गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. डॉक्टर अक्सर ऐसे मरीजों को अरबी से परहेज की सलाह देते हैं.

वजन बढ़ाने वाली सब्जी

अरबी में कैलोरी और कार्ब्स दोनों की मात्रा अधिक होती है. यदि आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका ज्यादा सेवन आपके फिटनेस लक्ष्य को बिगाड़ सकता है. इसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्सलेट शरीर में जमा होकर किडनी स्टोन यानी पथरी का कारण बन सकता है. इसलिए जिन लोगों को किडनी से जुड़ी दिक्कतें हैं उन्हें अरबी खाने से बचना चाहिए.

शुगर लेवल को बिगाड़ सकती है

अरबी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है. डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन बेहद सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. अरबी स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर ज़रूर है, लेकिन यह हर किसी के शरीर के अनुकूल नहीं होती. अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो अरबी खाने से पहले एक बार विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. क्योंकि स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है.

संबंधित ख़बरें
Bullets fired at Akali worker

गुरदासपुर में अकाली वर्कर के घर चलीं गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

Aam Aadmi Party

कांग्रेस और अकाली दल को झटका, मोगा में करीब 100 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

AI tools

एक साथ 100 एजेंट्स, रिसर्च चुटकियों में! Manus के नए AI टूल Wide Research ने मचाया धमाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home